मुस्लिम बच्ची की दुआ ने बच गई बृजभूषण सिंह की जान (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

'शायद उसी बच्ची की दुआ से मेरी जान बची...', बृजभूषण ने बताई हैलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की कहानी

Bihar Assembly Election में प्रचार के दौरान लौटते समय भाजपा नेता ब्रजभूषण सिंह के हैलिकॉप्टर की खराब मौसम के कारण खेत में लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने बताया कि एक बच्ची की दुआ से शायद मेरी जान बच गई।

सौरभ शर्मा

Brij Bhushan Sharan Helicopter Emergency Landing: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भाजपा के बडे नेता बृजभूषण शरण सिंह के साथ एक बड़ा हादसा टल गया। बीजेपी नेता और कैसरगंज से सांसद बृजभूषण सिंह का हेलीकॉप्टर खराब मौसम में फंस गया, जिसके बाद पायलट को उसे एक खेत में उतारना पड़ा। इस घटना के बाद बृजभूषण सिंह ने जो कहा, उसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनकी जान शायद उस मुस्लिम बच्ची की दुआ से बची, जिसने सुबह पटना एयरपोर्ट पर उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद की थी।

यह घटना गुरुवार शाम की है, जब बृजभूषण सिंह भोजपुर जिले की संदेश विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी के लिए प्रचार कर लौट रहे थे। सभा खत्म कर वे जैसे ही हेलीकॉप्टर से दिनारा के लिए रवाना हुए, अचानक मौसम बिगड़ गया। आसमान में घने बादल छा गए और तेज बरसात शुरू हो गई। शाम का अंधेरा भी घिर आया था। दृश्यता इतनी कम हो गई कि पायलट को आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

5 मिनट बाद ही बिगड़ा मौसम

बृजभूषण सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम संदेश विधानसभा से निकले ही थे कि पांच मिनट बाद ही आसमान में काले बादल छा गए। तेज बारिश होने लगी और पायलट को सामने दिखना बंद हो गया। तब इंजीनियर ने किसी तरह खेत का एक टुकड़ा देखा और कहा कि यहीं लैंडिंग करनी होगी। भगवान की कृपा और पायलट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर सुरक्षित खेत में उतर गया। हेलीकॉप्टर उतरते ही आसपास के ग्रामीण दौड़कर मदद के लिए पहुंच गए और उन्होंने ही पुलिस-प्रशासन को सूचना दी।

'फोटो खिंचवाने में हिचकिचा रही थी मां'

बृजभूषण सिंह ने इस पूरी घटना को सुबह पटना एयरपोर्ट पर हुए एक वाकये से जोड़ा। उन्होंने इस पर एक पत्रकार से बातचीत में कहा कि सुबह जब वे पटना एयरपोर्ट से निकल रहे थे, तभी एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ जा रही थी। बच्ची ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद की, लेकिन उसकी मां हिचकिचा रही थीं।

बृजभूषण सिंह ने कहा, "शायद मेरे सिर पर पगड़ी और गले की माला देखकर वह संकोच में थीं।" तब उन्होंने खुद बच्ची को बुलाकर कहा, "आओ बेटी, फोटो खिंचवा लो।" उन्होंने भावुक होकर कहा कि शायद उसी बच्ची की मासूम मुस्कान और सच्चे दिल से निकली दुआ आज इस हादसे में उनकी जान बचा ले गई। बृजभूषण सिंह बिहार में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करने गए थे। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे इंसानियत से जोड़कर देख रहे हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें