बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन के दलों से बोली कांग्रेस (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

'अच्छी-बुरी सीटों का बराबर बंटवारा', महागठबंधन में फंसा पेंच? कांग्रेस बोली- कुर्बानी सबको देनी होगी

Bihar में दो नए दलों के महागठबंधन में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी बात कही है। नेताओं का कहना है कि नए सहयोगियों के लिए सभी लोगों को समान भूमिका निभानी होगी।

सौरभ शर्मा

Bihar Mahagathbandhan Seat Sharing Formula: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में नए सहयोगियों के जुड़ने की चर्चा के बीच सीट बंटवारे को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने गठबंधन के अपने साथियों को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि नए दलों को जगह देने के लिए सभी को त्याग करना होगा। साथ ही, पार्टी ने सीट वितरण के लिए एक नया फॉर्मूला पेश किया है, जिसमें ‘अच्छी’ और ‘बुरी’ सीटों के बीच संतुलन बनाने की बात कही गई है। यह बयान बिहार की राजनीति में सीट बंटवारे की बातचीत को और दिलचस्प बना सकता है।

यह पूरी चर्चा हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के महागठबंधन में शामिल होने की खबरों के बाद शुरू हुई है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि अगर गठबंधन का विस्तार होता है, तो सभी मौजूदा सहयोगियों को नए साथियों के लिए अपनी कुछ सीटें छोड़नी होंगी। इस दौरान उनके साथ बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी मौजूद थे।

नए दलों के लिए सबको देनी होगी कुर्बानी

कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरु ने साफ किया कि पार्टी का मकसद ज्यादा या कम सीटें लेना नहीं है, बल्कि गठबंधन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा, “हम शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि अगर गठबंधन में नई पार्टियां शामिल होती हैं तो सभी सहयोगियों को अपनी-अपनी सीटों से योगदान देना होगा और उसके बाद ही नए सहयोगियों को जगह दी जाएगी।” यह बयान गठबंधन के बड़े दलों पर नए सहयोगियों के लिए सीटें समायोजित करने का दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, ताकि किसी एक दल पर इसका बोझ न पड़े।

जीतने वाली सीटों पर एक का हक नहीं

सीट बंटवारे का एक नया पहलू सामने रखते हुए अल्लावरु ने कहा कि हर राज्य में कुछ अच्छी (जीतने की अधिक संभावना वाली) और कुछ बुरी सीटें होती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, “ऐसा नहीं होना चाहिए कि एक पार्टी को सारी अच्छी सीटें मिलें और दूसरी को बुरी। सीट बंटवारे में अच्छी और बुरी सीटों के बीच संतुलन होना चाहिए।” यह प्रेस वार्ता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की बिहार के नेताओं के साथ हुई बैठक के ठीक एक दिन बाद हुई। इस दौरान अल्लावरु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता