बिहार विधान परिषद में बहाली पर बवाल सोर्स: सोशल मीडिया
बिहार

बिहार विधान परिषद में बहाली पर बवाल, 100 स्टाफ को गेट पर ही रोका; खतरे में पड़ी सरकारी नौकरी

Bihar Legislative Council Orders Re-exam: बिहार विधान परिषद के नवनियुक्त 100 कर्मियों ने आज पार्क में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। नियुक्तियों में गड़बड़ी की आशंका के कारण इनकी ज्वॉइनिंग रुकी हुई है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • नवनियुक्त 100 कर्मियों ने बिहार विधान परिषद में किया विरोध प्रदर्शन

  • सरकारी नौकरी में जल्द बहाली की मांग की

  • नियुक्तियों में गड़बड़ी की आशंका के कारण रुकी है ज्वॉइनिंग

  • वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह के सभापति रहते हुआ था चयन

Bihar News: बिहार विधान परिषद के नवनियुक्त 100 कर्मियों ने आज गेट पर हंगामा किया। दरअसल, इनका चयन BJP के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह के सभापति रहते हुए किया गया था। बता दें कि इनकी बहाली निजी सहायक, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर हुई है। लेकिन अब नियुक्तियों में गड़बड़ी की आशंका के कारण उनकी ज्वॉइनिंग रुकी हुई है।

अवधेश नारायण सिंह के कार्यकाल में हुई थीं 7 न‍ियुक्‍त‍ियां

दरअसल, वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह के सभापति रहते हुए बिहार विधान परिषद में विभिन्न पदों पर हुई बहाली पर सवाल उठ रहे हैं।

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई थी जब हाल ही में 7 कर्मचारियों को शॉर्टहैंड परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन एक भी कर्मचारी इस परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

जिसके बाद एक और मामला अब सामने आ रहा है। खबर आ रही है कि इनकी बहाली में धांधली की आशंका है इसलिए 100 से अधिक कर्मियों को विधान परिषद परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है।

अब जांच के लिए दूसरी तिथि 18 नवंबर को तय की गई है। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कहा गया है कि दी गई तारीख पर परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने पर नौकरी समाप्त कर दी जाएगी।

पार्क में बैठकर सभी कर्मचारियों ने जताया विरोध

बिहार राज्य के विधान परिषद कार्यालय में प्रवेश से रोके जाने पर ये सभी नवनियुक्त कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सभी लोग एकजुट होकर परिसर में ही बने पार्क में बैठ गए। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द योगदान कराने की मांग की है। बता दें कि कर्मियों का विरोध देखकर विधान मंडल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि इस साल सितंबर महीने के अंत में विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अचानक सभापति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद ये पद खाली है। फिलहाल JDU नेता रामबचन राय उपसभापति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ का बड़ा तोहफा, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हुई हवा; CAQM ने लागू किया GRAP-3, जाने क्या होंगी पाबंदिया

आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद उठाया दर्दनाक कदम