

बिहार के सीवान में एसिड अटैक
परिजनों ने किया चक्का जाम कि इंसाफ की मांग
बिहार में समय-समय पर होती रही हैं एसिड अटैक की घटनाएं
Bihar Siwan Acid Attack Case Youth Death Family Protest: बिहार के सीवान से एक बार फिर तेजाब कांड की घटना सामने आ रही है। मामला सीवान जीबी नगर थाना क्षेत्र के सरैया गांव का का बताया जा रहा है। यहां 30 साल के मोहम्मद नदीम हुसैन पर तेजाब डाल दिया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक के घरवालों का आरोप है कि युवक मोहम्मद नदीम हुसैन के चेहरे पर तेजाब डालकर उसे उसकी दुकान के अंदर बंद कर आग लगा दी गई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल हो गया। गुस्साएं लोगों ने शव को सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया।
मृतक की बहन अफसाना खातून ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बुधवार (04 नवंबर) की रात करीब 8 बजे उन्हें भाई के साथ हुई घटना की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचीं तो नदीम गंभीर हालत में था। परिजनों ने तत्काल उसे सीवान सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मोहम्मद नदीम हुसैन की मौत के बाद का पोस्टमार्टम हुआ। 5 नवंबर को शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर अलावलपुर पहुंचे। वहां सड़क पर शव रखकर इंसाफ के लिए प्रदर्शन किया। परिजनों का प्रदर्शन जीबी नगर थानाध्यक्ष को निलंबन करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर था। इस मामले में मृतक की बहन अफसाना ने कहा कि जब तक डीएम और एसपी मौके पर नहीं आएंगे, वे शव नहीं हटाएंगे।
हंगामे और सड़क जाम की सूचना मिलने पर सदर SDO आशुतोष कुमार गुप्ता और SDPO प्रांजल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों को समझाकर शांत कराया। SDO ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
समय-समय पर बिहार से तेजाब कांड की घटना सामने आती रहती है। सबसे चर्चित तेजाब कांड साल 2004 का सिवान तेजाब कांड रहा, जिसमें बाहुबली नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का नाम सामने आता है।
साल 2014 में सुपौल की एक घटना जहां लोगों ने चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक के आंख में तेजाब डाल दिया था। इसी तरह 12 अक्टूबर 2026 को बेगूसराय में एक युवती और महिला डॉक्टर पर तेजाब फेंकने की घटनाएं सामने आई थीं।