RJD नेता तेजस्वी यादव ने बताई शपथ की तारीख (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

14 को रिजल्ट, 18 को करूंगा शपथ ग्रहण... तेजस्वी बोले- 26 नवंबर से महागठबंधन की सरकार कर देगी ये काम

Bihar Assembly Elections की धूम इस समय चरम पर है। इसी बीच मतदान से पहले ही RJD नेता तेजस्वी यादव ने अपनी शपथ की तारीख की भी घोषणा कर दी है। उनके दावे पर BJP ने तंज कसते हुए विदेश जाने की बात की।

सौरभ शर्मा

Bihar Election Tejaswi Yadav Declare Win: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग से पहले ही RJD नेता तेजस्वी यादव ने अपने शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा कर दी इसके बाद से सियासी पारा खूब चढ़ गया है। 6 और 11 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने यह बड़ा दावा किया है। उन्होंने न सिर्फ अपनी जीत का पक्का भरोसा जताया है, बल्कि सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। तेजस्वी ने कहा है कि 14 नवंबर को नतीजे आने के ठीक चार दिन बाद 18 नवंबर को वह शपथ ले लेंगे।

चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे तेजस्वी यादव ने यह टिप्पणी पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर किए गए सवाल के ऊपर की। अनंत सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के उम्मीदवार हैं, जिन पर जन सुराज समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में कार्रवाई हुई और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तेजस्वी ने कहा कि इतनी गंभीर घटना हुई थी, इसलिए यह (गिरफ्तारी) होना ही था। उन्होंने कहा कि चूंकि आज प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं, उन्हें यह देखना चाहिए कि राज्य में शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता हो जब कोई इसी तरह का जघन्य अपराध न होता हो।

26 नवंबर से अपराधियों पर 'एक्शन'

RJD नेता तेजस्वी यादव ने अपनी होने वाली सरकार का रोडमैप भी मीडिया से शेयर किया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही महागठबंधन की सरकार बनेगी, यह सब (अपराध) बदल जाएगा। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 26 नवंबर से पहले हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधी, चाहे वे किसी भी जाति या धर्म के हों, जेल में हों। तेजस्वी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी और कानून-व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।

'नीतीश पर भरोसा है', रूडी का पलटवार

तेजस्वी यादव के शपथग्रहण की तारीख बताने और जीत के दावों पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा के दिग्गज नेता और सारण से लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने तेजस्वी पर तंज कसा। रूडी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने ऐसी घोषणा तो कर दी है, लेकिन उन्हें (रूडी को) जानकारी मिली है कि वे (तेजस्वी) खुद विदेश यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं। राजीव प्रताप रूडी ने इसका कारण बताते हुए कहा कि तेजस्वी को पता चल गया है कि बिहार की जनता अब भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ही भरोसा करती है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस