अनंत सिंह, (जदूय प्रत्याशी) 
बिहार

'20-25 साल से लड़ रहा हूं, वे हर बार हारे हैं', सूरजभान सिंह को लेकर अनंत सिंह का बड़ा दावा

Anant Singh: अनंत सिंह ने राजद पर जंगलराज लाने की मंशा का आरोप लगाते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि जंगलराज आए, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। लालू यादव अगर आज नहीं रहें, तो तेजस्वी को कोई नहीं जानता।

मनोज आर्या

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह ने जीत का दावा करते हुए राजद प्रत्याशी को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जनता का साथ हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम इस बार भी मोकामा विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराएंगे। मोकामा विधानसभा सीट से बाहुबली अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी आमने-सामने हैं।

जदयू प्रत्याशी ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि सूरजभान सिंह को आप लोग बड़ा चैलेंज बना रहे हैं, लेकिन मैं 20-25 साल से लड़ रहा हूं। वे हर बार हारे हैं और इस बार भी हारेंगे। अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्हें न तो बाहुबल का डर है और न ही चुनाव में हिंसा की आशंका। उन्होंने कहा कि मेरी नजर में ऐसी कोई बात नहीं है।

अनंत सिंह ने महागठबंधन पर कसा तंज

चुनावी माहौल में राजद और कांग्रेस के बीच टिकट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर तंज कसते हुए अनंत सिंह ने कहा कि सुनने में आया है कि सात जगहों पर दोनों पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं। इनकी साझेदारी टूट चुकी है। उन्होंने राजद द्वारा मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट देने पर भी निशाना साधा और कहा कि मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देता। जब वहां कुछ है ही नहीं, तो देखने का क्या मतलब?

राजद फिर जंगलराज लाना चाहती है

अनंत सिंह ने राजद पर जंगलराज लाने की मंशा का आरोप लगाते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि जंगलराज आए, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। उन्होंने अपने और जनता के बीच गहरे रिश्ते को अपनी ताकत बताया और कहा कि जनता के साथ रहते हैं, यही वजह है कि जनता हमें इतना प्यार देती है। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पहले मुझे मंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन मैंने कहा कि मुझे वही चाहिए, जो जनता ने मुझे दिया है। इस बार मैं सोचूंगा, अगर जनता कहेगी कि मुझे मंत्री बनना चाहिए, तो मैं बनूंगा। जनता मुझसे प्रेम करती है और हम जनता से प्रेम करते हैं।

मुकेश सहनी को अनंत सिंह का सलाह

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी से जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें मेरी पार्टी में आ जाना चाहिए। हमारी पार्टी सभी को इज्जत देती है और हम उन्हें स्वीकार करेंगे। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव अगर आज नहीं रहें, तो तेजस्वी को कोई नहीं जानता। उनकी कोई अपनी खूबी नहीं, बस लालू के बेटे होने की वजह से पहचान है।

'पीएम मोदी अच्छे इंसान'

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि वह अच्छे इंसान हैं और बिहार का विकास कर रहे हैं। पहले की अपेक्षा बिहार काफी बदल चुका है। तमाम सड़क और पुल बनाए गए हैं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?