भागलपुर में बाढ के पानी में डुबने से 6 बच्चों की दर्दनाक मौत सोर्स- IANS
बिहार

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Bihar Flood Six Children Died: भागलपुर के सुल्तानगंज में बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में नहाने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सभी शव बरामद कर लिए हैं, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

करुणा नंद शाहवाल

Bihar Flood Six Children Died Drowning Accident: बिहार के भागलपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में उस समय हुआ, जब बच्चे सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जमा पानी में नहाने गए थे।

गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण सभी बच्चे डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत अभियान चलाया, लेकिन छहों बच्चों को नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गहरे गड्ढे में डूबने से छह की मौत

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे सड़क के किनारे बने एक गड्ढे में जमा बाढ़ के पानी में स्नान करने के लिए गए थे। बच्चों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं था।

स्नान करने के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने बच्चों को बचाने का प्रयास शुरू किया। बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस ने सभी छह बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं।

शवों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, मृतकों में पांच बच्चे सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 के रहने वाले थे, जबकि एक बच्चा सबौर थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

मृतकों में चार लड़के और दो लड़कियां शामिल

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुल्तानगंज के थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि सड़क किनारे बने गड्ढे में बाढ़ का पानी जमा था। बच्चे उसमें स्नान करने गए थे और गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण हादसे का शिकार हो गए। मृतकों में चार लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं।

प्रशासन ने जारी की सतर्कता अपील

पुलिस ने सभी शव बरामद कर लिए हैं और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि करमा पर्व को लेकर सभी बच्चे पानी मे गए थे। भागलपुर समेत बिहार के कई इलाकों में इन दिनों बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

ऐसे में जलजमाव वाले गड्ढों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बिहार पुलिस की ओर से भी लोगों से बाढ़ के पानी में नहीं जाने और बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखने की अपील की जाती रही है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल