नेपाल में भारी तबाही के बाद बिहार पर खतरा, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, CM चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का लिया जायजा

Bihar Gandak River Flood: नेपाल बाढ़ के बीच बिहार में गंडक नदी का जलस्तर फिर बढ़ा। CM सम्राट चौधरी ने बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
samrat choudhary gandak river
सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती जिलों का लिया जायजासौजन्य-एक्स @samrat4bjp
Published on
Updated on

Bihar CM Samrat Choudhary: नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बाढ़ के कारण गंडक नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

स्थिति को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को सीमावर्ती क्षेत्रों बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

सीएम ने प्राभावित इलाकों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री ने प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में संभावित प्रभावों, सुरक्षा व्यवस्था, एहतियाती उपायों तथा राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ स्थिति पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है।

samrat choudhary gandak river
9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद

रात से ही बढ़ा जलस्तर

इस बीच, जल संसाधन विभाग के मुताबिक 26 अगस्त की रात 11 बजे गंडक नदी का जलश्राव 1,50,200 क्यूसेक के पीक स्तर पर रहा। इसके बाद जलश्राव में लगातार कमी दर्ज की गई, लेकिन देवघाट क्षेत्र में देर से हुई बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में दोबारा वृद्धि का रुझान सामने आया है।

गंडक बैराज पर गुरुवार सुबह जलश्राव में लगातार बढ़त दर्ज किया गया। सुबह 5:30 बजे 81,800 क्यूसेक, 6 बजे 88,300 क्यूसेक, 7 बजे 92,900 क्यूसेक और 8 बजे 99,800 क्यूसेक दर्ज किया गया। सुबह 9 बजे तक यह बढ़कर 1,04,400 क्यूसेक पहुंच गया।

samrat choudhary gandak river
नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

सुरक्षा बलों का किया गया तैनात

विभाग के आंकड़ों में इस दौरान लगातार बढ़ोतरी का रुझान दर्ज किया गया है। हालांकि, जल संसाधन विभाग के अनुसार वर्तमान स्थिति में गंडक नदी के तटबंधों पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव परिलक्षित नहीं हुआ है। विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी और मॉनिटरिंग की जा रही है तथा सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

वहीं, गंगा नदी का जलस्तर फिलहाल घटते रुझान में है। हालांकि, कुछ स्थानों पर जलस्तर में एक से दो सेंटीमीटर तक मामूली वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। जल संसाधन विभाग ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है तथा नदियों और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। - एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com