पटना में लगे पोस्टर (सौजन्य-एक्स) 
बिहार

केसी सिन्हा तो झांकी है... बांकीपुर उपचुनाव से पहले पोस्टर पॉलिटिक्स, 'धन-सुराज' को लेकर BJP का नया सियासी वार

Prashant Kishor Patna Poster War: बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज और प्रशांत किशोर के खिलाफ पोस्टर लगे। भाजपा ने पोस्टर में 'धन सुराज' लिखकर राजनीतिक हमला किया गया।

प्रिया जैस

Patna Poster War: बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। उपचुनाव के लिए अब पार्टियां पोस्टर वॉर पर उतर आई है। पटना में जगह-जगह जन-सुराज पार्टी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले पटना में कई जगहों पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को निशाना बनाने वाले पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों में जन सुराज को "धन सुराज" कहा गया है और पार्टी व उसके नेतृत्व के कार्टून दिखाए गए हैं।

पोस्टर में एक नारा भी लिखा हुआ है - "केसी सिन्हा तो झांकी है, जमानत जब्त होना अभी बाकी है।" इस पोस्टर में ऐसा दिखाया गया है कि यह बांकीपुर की जनता द्वारा लगाया गया है, क्योंकि पोस्टर में "सौजन्य: बांकीपुर की जनता" लिखा हुआ है। इससे यह संदेश मिलता है कि इस क्षेत्र के लोगों ने प्रशांत किशोर को नकार दिया है।

पटना शहर में लगे पोस्टर

इस पोस्टर में प्रशांत किशोर की छवि दिखाई गई है। इसमें वे सफेद टोपी पहने नजर आ रहे है। हाथ में उनके नोटों की गड्डी है और एक बैग है, जिसमें लिखा है, "वोट नहीं, नोट चाहिए।" साथ ही उनके कपड़ों में धन-सुराज का टैग भी लगा हुआ है। शहर भर में लगे इस पोस्टर ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। माना जा रहा है कि यह पोस्टर भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों द्वारा लगाए गए है। पटना शहर में लगे यह पोस्टर अब चर्चा का विषय बन गया है।

के.सी. सिन्हा ने थामा भाजपा का हाथ

बांकीपुर उपचुनाव के लिए अब पोस्टर वॉर शुरू हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी पोस्टर के जरिए प्रशांत किशोर को निशाना बना रही है। बता दें, कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर खुद बांकीपुर उपचुनाव से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

आपको जानकारी दें, कि बुधवार को बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के.सी. सिन्हा और रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह समेत कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। ऐसे में भाजपा जन-सुराज की पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। जन-सुराज और प्रशांत किशोर को कमजोर करने के लिए नेताओं को अपने पाले में लाने के बाद, अब भाजपा पोस्टरों के जरिए उन्हें कमजोर करने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

के.सी. सिन्हा और रितेश रंजन के साथ-साथ गोपाल सिंह (मनेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी), विनीता बिट्टू सिंह (पूर्व मेयर प्रत्याशी), डॉ. किशोर कुमार, ब्रज किशोर सिन्हा, ब्रह्मदेव मांझी, सुनील यादव, राजू यादव, रंजीत सिंह, राम बाबू यादव, शुभम सिंह, मंटू राय और साधु समेत कई अन्य नेता भाजपा में शामिल हुए है।

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध