अनंत सिंह की बेटी की शादी सोर्स-सोशल मीडिया
बिहार

151 गाड़ियों का काफिला, दो हाथी और 30 लाख रसगुल्ले, अनंत सिंह की बेटी की शादी में भव्य इंतजाम

Nilam Singh Daughter Shivangi Singh Marriage: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे। ऋषिकेश 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बारात लेकर पहुंचेंगे।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • अनंत सिंह बेटी शिवांगी की शादी में दो हाथियों के साथ समधी मिलन करेंगे।

  • दूल्हे ऋषिकेश के करीब 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बारात लेकर पहुंचने की जानकारी है।

  • मेहमानों के लिए 140 से अधिक व्यंजन और करीब 30 लाख रसगुल्लों की व्यवस्था का दावा किया गया है।

Anant Singh Daughter Marriage: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर उनके पैतृक गांव नदवां में भव्य तैयारियां की गई हैं। बता दें कि इस शादी समारोह में शाही अंदाज का एक और नजारा देखने को मिलेगा।

अनंत सिंह हाथी पर सवार होकर बारातियों का स्वागत करेंगे और समधी मिलन की रस्म निभाएंगे। इसके लिए खास तौर पर दो हाथियों को मंगाया गया है। दूसरी ओर, दूल्हे ऋषिकेश की बारात करीब 151 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचने वाली है। समारोह में नेताओं, मंत्रियों और दूसरे खास मेहमानों के शामिल होने की भी चर्चा है।

शिवांगी सिंह की शादी के लिए बड़े स्तर पर पंडाल तैयार किए गए हैं

हाथी पर सवार होकर समधी से मिलेंगे अनंत सिंह

शिवांगी सिंह की शादी के लिए अनंत सिंह ने खास इंतजाम किए हैं। समधी मिलन की रस्म को यादगार बनाने के लिए दो हाथियों को बुलाया गया है। अनंत सिंह हाथी पर सवार होकर बारात का स्वागत करेंगे। शादी में आने वाले मेहमानों के लिए भी अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। बड़े स्तर पर पंडाल तैयार किए गए हैं, ताकि आम मेहमानों और वीआईपी लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

रात 9 बजे होगी शिवांगी और ऋषिकेश की जयमाला

शादी समारोह में रात 9 बजे जयमाला की रस्म होगी। इसके लिए जयपुर की थीम पर भव्य मंच तैयार किया गया है। मंच को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। जयमाला के बाद विवाह की बाकी रस्में शुरू होंगी। पंडितों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवांगी और ऋषिकेश विवाह बंधन में बंधेंगे।

151 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचेगी बारात

दूल्हे ऋषिकेश बारात लेकर पटना से रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ करीब 151 गाड़ियों का काफिला नदवां पहुंचेगा। बारात के स्वागत के लिए भी विशेष तैयारी की गई है। शादी में बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए समारोह स्थल पर सुरक्षा और स्वागत से जुड़े इंतजाम किए गए हैं।

अनंत सिंह की बेटी की शादी

मेहमानों के लिए विशाल पंडाल और अलग VIP व्यवस्था

शादी समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए बड़े पैमाने पर पंडाल बनाए गए हैं। अलग-अलग जानकारियों के अनुसार, आम मेहमानों के लिए 25 बीघा और वीआईपी मेहमानों के लिए करीब 10 बीघा जमीन में विशेष व्यवस्था की गई है।

वीआईपी पंडाल में 30 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां मेहमानों के लिए खास इंतजाम रहेंगे। सांसदों, मंत्रियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के भी समारोह में पहुंचने की संभावना है। कुछ वीआईपी मेहमानों के हेलीकॉप्टर से आने की व्यवस्था भी बताई जा रही है।

चार लाख मेहमानों के भोजन का इंतजाम

शादी में मेहमानों के खाने-पीने के लिए भी बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। आयोजकों की ओर से करीब चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था किए जाने का दावा किया जा रहा है। मेहमानों को 140 से अधिक तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। इतना ही नहीं इस शादी में अनंत सिंह ने करीब 30 लाख रसगुल्ले बनबाने की बात कहीं थी।

मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी की यह शादी अपने शाही इंतजाम, हाथियों से होने वाले समधी मिलन, बारात के लंबे काफिले और मेहमानों के लिए किए गए भव्य प्रबंधों के कारण चर्चा में है।

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

Kal Kal Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक, 26 नवंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी

बिहार में AI की दुनिया का नया ठिकाना! CtrlS लगाएगी 10 हजार करोड़, 2029-30 तक शुरू होगा प्रोजेक्ट

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट