अनंत सिंह की बेटी की शादी में लोगों ने कहा- इतनी खुशी सबको बर्दाशत नहीं होती; छोटे सरकार ने दिया करारा जवाब

Anant Singh Daughter Wedding Date: आज मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी होने वाली है। एक पिता आज अपनी बेटी का कन्यादान करने वाला है। ये शादी कई मायनों में खास होने वाली है।
ANANT SINGH
अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगी नजरसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • आज मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी है

  • बेटी शुभांगी सिंह ऋषिकेश कुमार के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी

  • हल्दी की रस्म वाले दिन बारिश की वजह से सारा कार्यक्रम बंद होने वाला था

  • लेकिन अनंत सिंह ने अब सभी ट्रेलर्स को दिया जवाब

Anant Singh Ki Beti: आज 25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी शुभांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार के साथ होने जा रही है। इसे लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से जारी है। लेकिन एक बात गौर करने वाली है कि मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले हल्दी वाले दिन भारी बारिश हो गई।

जिस वजह से टेंट गीले हो गए, और बांस की लकड़ियां भी भींग गई। इंटाग्राम पर लोगों ने खूब बातें उछाली। यहां तक कह दिया कि लोगों को किसी की खुशी बर्दाशत नहीं होती। अनंत सिंह इतने खुश दिख रहे थे कि लोगों ने ही उन्हें नजर लगा दिया।

दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि अनंत सिंह अपनी बेटी शुभांगी सिंह की शादी बड़े ही धूमधाम से करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि हर एक भारतीय उनकी बेटी को ढेर सारा आर्शीवाद दे और उनकी खुशियों में शामिल हों। इसे लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड भी अपने फॉलोअर्स के नाम अपलोड किया।

ANANT SINGH daughter wedding
अनंत सिंह की बेटी की शादीसोर्स: इंटाग्राम/anantkumarsinghmla

अनंत सिंह की बेटी की हल्दी से ठीक पहले हुई बारिश

दरअसल, अनंत सिंह की बेटी की हल्दी की रस्म थी। उसी दिन तेज बारिश होने से सारा कार्यक्रम बंद पड़ता दिखाई देने लगा। लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अब शायद उस धूमधाम से हल्दी की रस्म नहीं हो पाएगी जैसा हमने सोचा था।

लेकिन इसके तुरंत बाद पिता और मोकामा विधायक अनंत सिंह मैदान में खड़े हो गए। सारी कमान खुद संभाल ली। जहां प्रतियोगिता होनी थी वहां पूरी मिट्टी गिली हो चुकी थी। उन्होंने मिट्टी सूखी करने के लिए रेत मंगवा दिए। ट्रैक्टर-ट्रैक्टर रेत जमीन पर बिछा दिए गए और तुरंत मिट्टी को सूखा कर दिया गया।

ANANT SINGH
400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!

लोगों ने खूब किया ट्रोल, कहा- नजर लग गई

अनंत सिंह ने इंटाग्राम पर हो रही सभी ट्रोलिंग पर फर्राटेदार जवाब दिया है। लेकिन वे हार नहीं मानें। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौैरान कहा कि अब जो कुछ भी नुकसान हुआ है वो अभी हम सब ठीक कर देंगे। जैसे सब कुछ था वैसे ही होगा। शादी के कार्यक्रम में कहीं हम दिक्कत नहीं आने देंगे। जैसे है प्रोग्राम वैसे ही रहेगा। जो भी खाना, पीना और घोड़ा का दौड़ सब कुछ तय मुताबिक ही होगा।

ANANT SINGH
मोकामा की शाही शादी: घोड़ों की रेस, विजेता को मिलेगी थार; 4 दिसंबर को कोर्ट में सरेंडर की तारीख

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रेंडिंग शादी

सोशल मीडिया पर अनंत सिंह की बेटी की शादी ट्रेंडिंग चल रही है। लोगों ने इस पर ढेर सारे वीडियो बनाए हैं। इंटाग्राम के सर्च बार में जाकर आप 'anant singh daughter marriage' सर्च करोगे तो ढेर सारे वीडियो सामने आ जाएंगे।

कई लोग कह रहे कि अनंत सिंह एक अच्छे नेता भी हैं तो उधर एक अच्छे पिता भी हैं। कुछ यूजर ने कहा कि हम सब आपके साथ हैं। कई यूजर उनके कार्यक्रम में जाकर खाने-पीने की वीडियो बना रहे हैं तो कई लोग शादी के कार्ड का वीडियो बनाकर अपलोड कर रहे हैं।