Yamaha अपनी स्कूटर पर खास ऑफर लाया है। Source. Yamaha
ऑटोमोबाइल

Yamaha Festive Offer: सिर्फ ₹2,499 की डाउन पेमेंट पर खरीदें स्कूटर, इन बाइक्स पर भी मिल रहा इंश्योरेंस बेनिफिट

Yamaha Festive Offer: Yamaha का फेस्टिव ऑफर आपके लिए खास होने वाले है। जिसमें चुनिंदा टू-व्हीलर्स पर इंश्योरेंस बेनिफिट और कम शुरुआती डाउन पेमेंट की सुविधा मिल रही है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Yamaha के फेस्टिव ऑफर में टू-व्हीलर्स पर इंश्योरेंस बेनिफिट मिल रहे है।

  • कुछ स्कूटर्स पर न्यूनतम डाउन पेमेंट 2,499 रुपये रखी गई है।

  • ऑफर का फायाद देशभर के Yamaha डीलरशिप को मिल रहा है।

Yamaha FZ Insurance Benefit: इस त्योहार के सीजन में नया स्कूटर या बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे है तो Yamaha का फेस्टिव ऑफर आपके लिए काम का हो सकता है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने चुनिंदा टू-व्हीलर्स पर इंश्योरेंस बेनिफिट और कम शुरुआती डाउन पेमेंट की सुविधा लेकर आई है। इस ऑफर में Yamaha Fascino 125 और RayZR 125 जैसे स्कूटर्स के साथ FZ, XSR 155, R15 और MT-15 जैसी मोटरसाइकिलें को भी लिस्ट में शामिल किया गया हैं। जिसकी खास बात यह है कि कुछ स्कूटर्स को 2,499 रुपये की शुरुआती डाउन पेमेंट पर खरीदने का विकल्प भी दिया जा रहा। लेकिन कम डाउन पेमेंट का मतलब यह नहीं कि वाहन की कुल कीमत भी उतनी ही कम हो जाएगी।

Yamaha स्कूटर्स पर मिल रहा है कितना फायदा?

Yamaha Fascino 125 और RayZR 125 Hybrid स्कूटर्स पर मिलने वाले फायदें को देखें तो इसपर कंपनी ने 3,399 रुपये तक का इंश्योरेंस बेनिफिट लाया है। इसके अलावा दोनों स्कूटर्स के लिए न्यूनतम डाउन पेमेंट 2,499 रुपये बताई जा रही है। साथ ही कीमत की बात करें तो Yamaha Fascino 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली में 78,980 रुपये है। वहीं Yamaha RayZR 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 80,680 रुपये रखी गई है। साथ ही ग्राहकों को दोनों स्कूटर्स अलग-अलग कलर ऑप्शन में भी मिल जाएगे।

ऐसे में यह कम शुरुआती भुगतान उन खरीदारों को आपनी तरफ कर सकता है जो त्योहारों में नया वाहन लेना चाहते हैं लेकिन एकमुश्त ज्यादा रकम खर्च नहीं करना चाहते। इसके साथ ही सलाह दी जाती है कि फाइनेंस की पात्रता और बाकी शर्तें डीलरशिप पर ग्राहकों को जरूर जांचनी चाहिए।

Yamaha FZ बाइक पर 5,999 रुपये तक का इंश्योरेंस बेनिफिट

जानकारी में सामने आया है कि कंपनी की FZ मोटरसाइकिल लाइन-अप पर 5,999 रुपये तक का इंश्योरेंस बेनिफिट दिया जा रहा है। इसके साथ न्यूनतम डाउन पेमेंट 3,900 रुपये बताई गई है। वहीं ये यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकता है जो रोजाना आने-जाने के लिए बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं। लेकिन वास्तविक बचत इस बात पर निर्भर करेगी कि डीलरशिप पर कौन-सा मॉडल उपलब्ध है और ऑफर की शर्तें क्या हैं।

XSR 155, R15 और MT-15 पर भी ऑफर

Yamaha XSR 155 पर 5,555 रुपये तक का इंश्योरेंस बेनिफिट मिल रहा है। वहीं इस बाइक के लिए न्यूनतम डाउन पेमेंट 4,999 रुपये रखी गई है। साथ ही Yamaha R15 और MT-15 को भी 4,999 रुपये की शुरुआती डाउन पेमेंट पर खरीदने का विकल्प भी सामने है।

इसमें ध्यान दें कि ये शुरुआती डाउन पेमेंट की रकम हैं। वाहन की पूरी ऑन-रोड कीमत, ब्याज और अन्य शुल्क अलग हो सकते हैं। इसलिए बुकिंग से पहले डीलर से कुल भुगतान, EMI और इंश्योरेंस की शर्तों का लिखित विवरण लेना बेहतर रहेगा।

डीलरशिप पर कैसे लें ऑफर का फायदा?

इसके साथ ही कंपनी के बताए प्रमोशनल ऑफर का लाभ देशभर में मौजूद Yamaha डीलरशिप पर लिया जा सकता है। लेकिन मॉडल, शहर और फाइनेंस की शर्तों के अनुसार वास्तविक लाभ अलग हो सकता है। ऐसे में खरीदारी से पहले ऑफर की वैधता और उपलब्धता की पुष्टि जरूर करें। ताकी आपको पूरा फायदा मिल सकता है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली में हाई अलर्ट, जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त; ट्रैफिक डायवर्जन लागू

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर