WhatsApp CarPlay (Source. Design) 
ऑटोमोबाइल

ड्राइविंग में बड़ा बदलाव: अब कार में बैठे-बैठे करें WhatsApp कॉल और चैट, iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी

WhatsApp CarPlay: ड्राइविंग के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करना अब और सुरक्षित व आसान होने वाला है। WhatsApp ने अपने लेटेस्ट iOS अपडेट के साथ ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जिससे iPhone यूजर्स को फायदा होगा।

सिमरन सिंह

Apple CarPlay Features: ड्राइविंग के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करना अब और सुरक्षित व आसान होने वाला है। WhatsApp ने अपने लेटेस्ट iOS अपडेट के साथ ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जिससे iPhone यूजर्स अब अपनी कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से ही कॉल और चैट मैनेज कर सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

क्या है नया अपडेट?

WhatsApp ने iOS वर्जन 26.13.74 में Apple CarPlay के लिए नेटिव सपोर्ट जारी किया है। अब यूजर्स को कार की स्क्रीन पर ही WhatsApp का पूरा इंटरफेस देखने को मिलेगा। इसमें अलग-अलग टैब के जरिए चैट्स और कॉल हिस्ट्री आसानी से एक्सेस की जा सकती है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब हर काम के लिए Siri पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि WhatsApp का खुद का इंटरफेस सीधे कार के डिस्प्ले पर उपलब्ध होगा।

नया इंटरफेस, आसान एक्सेस

पहले CarPlay में WhatsApp केवल नोटिफिकेशन तक सीमित था, लेकिन अब इसमें पूरा ऐप एक्सपीरियंस मिलेगा। यूजर्स को दो मुख्य सेक्शन दिए गए हैं:

  • Chats: हाल की बातचीत की लिस्ट
  • Call History: हाल के कॉल्स की जानकारी

इससे यूजर्स को बार-बार फोन उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp CarPlay के फीचर के साथ कार चलाना और आसान होगा।

हैंड्स-फ्री मैसेजिंग से बढ़ेगी सुरक्षा

ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए WhatsApp ने चैट विंडो पूरी तरह खोलने की अनुमति नहीं दी है। हालांकि, यूजर्स Voice Dictation की मदद से बोलकर मैसेज टाइप और भेज सकते हैं। इससे ड्राइवर का ध्यान सड़क से नहीं हटेगा और दुर्घटना का खतरा कम होगा।

अब Siri पर निर्भरता कम

पहले WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए हर बार Siri को कमांड देना जरूरी था, लेकिन अब यह झंझट खत्म हो गया है। यूजर्स सीधे कार की स्क्रीन या कंट्रोल बटन के जरिए कॉल रिसीव और डायल कर सकते हैं। इससे पूरा अनुभव पहले से ज्यादा तेज और स्मूद हो गया है। जो WhatsApp CarPlay फीचर को यूजर्स के लिए काफी उपयोगी बनाता है।

प्राइवेसी का पूरा ध्यान

सुरक्षा के मामले में भी WhatsApp ने कोई समझौता नहीं किया है। कार के जरिए किए गए सभी कॉल्स और मैसेज पहले की तरह End-to-End Encrypted रहेंगे, यानी आपकी बातचीत पूरी तरह सुरक्षित और निजी रहेगी।

कैसे करें इस्तेमाल?

इस फीचर का उपयोग करने के लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • अपने iPhone में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें
  • फोन को Apple WhatsApp CarPlay सपोर्ट वाली कार से कनेक्ट करें
  • कार की स्क्रीन पर WhatsApp आइकन पर टैप करके इस्तेमाल शुरू करें

क्यों है ये फीचर खास?

यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोजाना ड्राइविंग करते हैं। अब बिना फोन छुए कॉल और मैसेज करना संभव होगा, जिससे समय भी बचेगा और सुरक्षा भी बनी रहेगी।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता