-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Whatsapp Chats Transfer Data From Android To Ios
फोन बदला तो WhatsApp चैट नहीं होगी गायब, जानें कैसे Android से iOS में करें डेटा ट्रांसफ़र
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp Chat Transfer: iPhone से Android या Android से iPhone पर जाना, हमेशा एक बड़ी परेशानी रहा है। सबसे ज्यादा टेंशन इस बात की होती है कि कहीं WhatsApp की जरूरी चैट कैसे ट्रांसफ़र करें।

iPhone to Android Transfer (Source. Design)
iPhone to Android WhatsApp Transfer: फोन बदलना, खासकर iPhone से Android या Android से iPhone पर जाना, हमेशा एक बड़ी परेशानी रहा है। सबसे ज्यादा टेंशन इस बात की होती है कि कहीं WhatsApp की जरूरी चैट, फोटो और वीडियो खो न जाएं। कई बार इनबिल्ट टूल होने के बावजूद यूजर्स को डेटा लॉस का सामना करना पड़ा है।
लेकिन अब WhatsApp ने इस बड़ी समस्या का समाधान निकाल दिया है। कंपनी ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे आप आसानी से अपनी पूरी चैट हिस्ट्री एक फोन से दूसरे फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं।
क्या है नया क्रॉस-प्लेटफॉर्म फीचर?
WhatsApp का यह नया फीचर iPhone और Android के बीच चैट ट्रांसफर को बेहद आसान बना देता है। इसके जरिए आप अपनी चैट्स, फोटो, वीडियो, वॉयस नोट्स, डॉक्यूमेंट्स, यहां तक कि चैनल्स और कम्युनिटीज भी ट्रांसफर कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको नई शुरुआत नहीं करनी पड़ेगी। आप वहीं से अपनी बातचीत जारी रख सकते हैं, जहां आपने पहले छोड़ी थी।
सम्बंधित ख़बरें
अब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
सावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
WhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
कैसे होता है चैट ट्रांसफर?
इस फीचर की खास बात यह है कि डेटा सीधे आपके पुराने और नए फोन के बीच ट्रांसफर होता है। इसके लिए केबल या लोकल Wi-Fi का इस्तेमाल किया जाता है। WhatsApp का दावा है कि ट्रांसफर के दौरान आपका डेटा किसी क्लाउड सर्वर से होकर नहीं गुजरता और पूरी तरह सुरक्षित रहता है। कंपनी के अनुसार, “WhatsApp ये भी बताता है कि वह ट्रांसफर किए जा रहे डेटा को न तो देख सकता है और न ही उसे एक्सेस कर सकता है.”
कितना समय लगेगा ट्रांसफर में?
चैट ट्रांसफर का समय आपके डेटा पर निर्भर करता है। अगर आपकी चैट हिस्ट्री ज्यादा बड़ी है, तो इसमें थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। ध्यान रखने वाली जरूरी बात यह है कि आप अपने नए फोन में WhatsApp सेटअप करने से पहले ही ट्रांसफर प्रोसेस शुरू करें। अगर आपने पहले से ऐप इंस्टॉल कर लिया है, तो आपको इसे दोबारा इंस्टॉल करना होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- पुरानी और नई चैट को मर्ज नहीं किया जा सकता
- दूसरे नंबर पर डायरेक्ट ट्रांसफर संभव नहीं
- WhatsApp Business चैट, स्टेटस और पेमेंट मैसेज ट्रांसफर नहीं होंगे
ये भी पढ़े: दिनभर की स्पैम कॉल से टेंशन खत्म, TRAI का DND ऐप करेगा नंबर ब्लॉक
कैसे करें चैट ट्रांसफर?
- iPhone में WhatsApp खोलें और Chats > Transfer chat history > Transfer to Android पर जाएं
- Continue पर टैप करें और जरूरी परमिशन दें
- Android फोन में WhatsApp ओपन करें और उसी नंबर से लॉगिन करें
- QR कोड स्कैन करके दोनों डिवाइस कनेक्ट करें
- Wi-Fi से कनेक्ट होकर ट्रांसफर शुरू करें
- प्रोसेस पूरा होने पर Next पर टैप करें और चैट्स देखें
ध्यान दें
WhatsApp का यह नया फीचर उन लाखों यूजर्स के लिए राहत लेकर आया है, जो फोन बदलते समय अपनी यादें खोने से डरते थे। अब आप बिना किसी टेंशन के अपना नया फोन इस्तेमाल कर सकते हैं।
Whatsapp chats transfer data from android to ios
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO
Aug 10, 2026 | 10:47 AMनवभारत विशेष: रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी, भारत-चीन पर बढ़ा अमेरिकी दबाव
Aug 10, 2026 | 10:40 AMगन्ना किसानों की समस्या को लेकर उठी आवाज; छाता चीनी मिल दोबारा चालू कराने की मांग तेज, अनशन पर बैठे दीपक शर्मा
Aug 10, 2026 | 10:39 AMShare Market में पसरा सन्नाटा, मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 2 प्रतिशत, निफ्टी में 10 अंकों की उछाल
Aug 10, 2026 | 10:38 AMसनी देओल से प्रीति जिंटा तक, ‘बंटवारा 1947’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश, जानें किसने वसूले कितने करोड़
Aug 10, 2026 | 10:30 AMग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से ऑटो में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, तीन थाने घूमने के बाद दर्ज हुई FIR
Aug 10, 2026 | 10:29 AMरतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
Aug 10, 2026 | 10:27 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














