EV की रफ्तार हुई तेज। (सौ. Pixabay) 
ऑटोमोबाइल

अब इलेक्ट्रिक वाहन से लंबी दूरी तय करना हुआ आसान, जानिए सफर से पहले किन बातों का रखें ध्यान

EV Road Tips: इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर आ चुका है और शहरों से लेकर हाईवे तक लोग इन्हें चलाते नजर आ रहे हैं। EV सिर्फ शहरी यात्राओं के लिए ही उपयुक्त हैं, वहीं अब लंबी रेंज वाले मॉडलों क

सिमरन सिंह

Electric Vehicle Sustainable Travel: अब इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर आ चुका है और शहरों से लेकर हाईवे तक लोग इन्हें चलाते नजर आ रहे हैं। पहले जहां लोग सोचते थे कि EV सिर्फ शहरी यात्राओं के लिए ही उपयुक्त हैं, वहीं अब लंबी रेंज वाले मॉडलों के आने से लोग आराम से एक शहर से दूसरे शहर तक रोड ट्रिप कर रहे हैं। बस फर्क इतना है कि पेट्रोल-डीजल वाहनों की तुलना में EV से सफर करने के लिए थोड़ी तैयारी पहले से करनी पड़ती है।

बैटरी रेंज बढ़ाने के स्मार्ट तरीके

आपकी ड्राइविंग स्टाइल EV की रेंज पर सीधा असर डालती है। अगर आप एक तय स्पीड पर ड्राइव करते हैं, अचानक एक्सिलरेशन से बचते हैं और रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग का सही इस्तेमाल करते हैं, तो बैटरी ज्यादा देर तक चलेगी। कई नई EV में "वन-पेडल ड्राइविंग फीचर" भी दिया गया है यानी जैसे ही एक्सिलरेटर से पैर हटाते हैं, गाड़ी अपने आप स्लो हो जाती है और उसी दौरान बैटरी थोड़ी चार्ज भी हो जाती है।

चार्जिंग स्टॉप पहले से करें प्लान

चूंकि हर जगह पेट्रोल पंप की तरह चार्जिंग स्टेशन नहीं होते, इसलिए सफर शुरू करने से पहले रूट की अच्छी प्लानिंग जरूरी है। ऐसे स्थान चुनें जहां फास्ट चार्जिंग पॉइंट्स मिल सकें जैसे किसी मॉल, कैफे या टूरिस्ट स्पॉट के पास। साथ ही, 30-40 किलोमीटर की अतिरिक्त रेंज का बफर जरूर रखें। बड़े शहरों और हाईवे पर फास्ट डीसी चार्जर (50 kW से 150 kW) मिल जाते हैं, जो 20-30 मिनट में बैटरी को 80% तक चार्ज कर देते हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर एसी चार्जर होते हैं जिनमें अधिक समय लगता है।

बैकअप चार्जिंग की तैयारी रखें

पब्लिक चार्जर हमेशा भरोसेमंद नहीं होते, खासकर छोटे शहरों में। इसलिए दो चार्जर साथ रखें एक नॉर्मल चार्जर जो कहीं भी प्लग हो सके और दूसरा फास्ट चार्जर ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत चार्ज कर सकें। अपनी गाड़ी की चार्जिंग स्पीड और समय का सही अंदाजा रखना भी जरूरी है।

मौसम और रास्ते की हालत का असर

अगर आपका रूट पहाड़ी या घाटी से गुजरता है, तो बैटरी की खपत बढ़ जाती है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि टायर प्रेशर सही रखें, वॉशर फ्लूड टॉप-अप करें और एक पोर्टेबल एयर फिलर साथ रखें। बहुत ठंड या गर्म मौसम में बैटरी परफॉर्मेंस घट जाती है, इसलिए रूट की योजना मौसम के अनुसार बनाएं।

रोड ट्रिप के जरूरी सामान

हर EV यात्रा के लिए टूलकिट, फर्स्ट-एड बॉक्स, टायर इनफ्लेटर, जंप स्टार्टर, टॉर्च और बेसिक टूल्स जरूर रखें। साथ ही रोडसाइड असिस्टेंस नंबर अपने पास रखें ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।

हाइब्रिड गाड़ियों का फायदा

हाइब्रिड गाड़ियां उन इलाकों में राहत देती हैं जहां चार्जिंग स्टेशन कम हैं। हाइब्रिड सिस्टम में मोटर जब एनर्जी खर्च करती है, तो उसी एनर्जी से बैटरी चार्ज होती रहती है। पेट्रोल खत्म होने पर भी 60-80 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है। हालांकि, लंबे समय में पूरी तरह इलेक्ट्रिक गाड़ियां ज्यादा पर्यावरण हितैषी और कम मेंटेनेंस वाली साबित होती हैं।

अंतिम टिप

सफर पर निकलने से पहले घर से ही गाड़ी को पूरी तरह चार्ज करें और कम से कम 12-13 घंटे चार्जिंग दें। इससे रास्ते में किसी तरह की चिंता नहीं रहेगी और यात्रा ज्यादा आनंददायक बनेगी।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी