टोयोटा फॉर्च्यूनर (सोर्स-सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

अब आपकी पंसदीदा कार झेल सकेगी गोलियों की बौछार, टोयोटा ने लॉन्च किया 'फॉर्च्यूनर' का बुलेटप्रूफ अवतार

टोयोटा ने ब्राजील में अपनी मशहूर कारों को कंपनी फिटेड बुलेटप्रूफ के साथ लॉन्च किया है, जो डीलरशिप के जरिए सीधे आपके पास डिलीवर की जाएंगी। टोयोटा ब्राजील की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी ने एवलॉन, कार्बन, इवोल्यूशन ब्लाइंडिजन्स और पेरवी ब्लाइंडैडोस के साथ साझेदारी की है।

अभिषेक सिंह

नवभारत डेस्क: टोयोटा ने ब्राजील में अपनी मशहूर कारों को कंपनी फिटेड बुलेटप्रूफ के साथ लॉन्च किया है, जो डीलरशिप के जरिए सीधे आपके पास डिलीवर की जाएंगी। टोयोटा ब्राजील की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी ने एवलॉन, कार्बन, इवोल्यूशन ब्लाइंडिजन्स और पेरवी ब्लाइंडैडोस के साथ साझेदारी की है। नए और पुराने दोनों मॉडल में बुलेटप्रूफ का ऑप्शन होगा।

अपनी गाड़ी को बुलेटप्रूफ करने के लिए लिए ग्राहक डिलीवरी से पहले अपने वाहन को अपनी पसंद की आर्मरिंग कंपनी के पास भेजने के लिए स्थानीय डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। जिसके बाद उन्हें एक महीने के अंदर गाड़ी बुलेटप्रूफिंग साथ हैंडओवर कर दी जाएगी।

ग्राहक को मिलेगी डिलिवरी डेट

आर्मरिंग कंपनी का चयन करने और वाहन बुक करने के बाद, ग्राहक को डिलीवरी की तारीख दी जाएगी, जिसके बाद ग्राहक अपनी बुलेटप्रूफ कार ले जा सकते हैं। ग्राहक अपने वाहनों को बुलेटप्रूफ वाहनों में अपग्रेड कर सकते हैं, बशर्ते वे 2020 से पुराने न हों।

बुलेटप्रूफ प्रक्रिया टोयोटा फॉर्च्यूनर, हिलक्स और कोरोला के बॉडीवर्क को और मजबूत करेगी। इसमें पावरफुल ग्लास लगाए गए हैं जो छोटे हथियारों के साथ-साथ मैटेलिक पाइप के हमलों को भी झेल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपग्रेड की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन कंपनी ने 5 साल की वारंटी देने का वादा किया है और पार्ट्स की वारंटी 5 से 10 साल की होगी।

30 दिन का करना होगा इंतजार

कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को कार को बुलेटप्रूफ करवाने के लिए करीब 30 दिन का इंतजार करना होगा। क्योंकि वाहनों में जो कस्टमाइजेशन किया जाएगा, उसमें थोड़ा समय लगेगा। जिसके चलते कंपनी एक महीने का समय मांग रही है। कहा जा सकता है कि सक्सेज के बाद कंपनी भारतीय बाजार में भी यह वर्जन उतार सकती है।

कंपनी का कहना है कि स्टील और खिड़कियों के इस्तेमाल के बाद वाहन के प्रदर्शन पर थोड़ा असर देखने को मिल सकता है। लेकिन ये वाहन आपके परिवार को सुरक्षित रखने में पूरी तरह सक्षम होंगे। टोयोटा के बुलेटप्रूफ पोर्टफोलियो में कोरोला सेडान, कोरोला क्रॉस एसयूवी, हिलक्स पिकअप और SW 4 शामिल हैं। SW 4 को भारतीय बाजार में फॉर्च्यूनर के नाम से जाना जाता है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट