-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Tvs Will Increase The Sales Of Electric Two Wheelers
इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की बिक्री बढ़ाएगी टीवीएस, अप्रैल-जून तिमाही में सेल की ई-बाइक्स की 52,000 यूनिट्स
- Written By: अभिषेक सिंह
टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने ईवी वाहनों की बिक्री विकासशील और विकसित बाजारों में बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी के सीईओ केएन राधाकृष्णन ने बताया कि भारत के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए एक प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में उभरने की क्षमता है और कंपनी इस पर पूरा ध्यान दे रही है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने ईवी वाहनों की बिक्री विकासशील और विकसित बाजारों में बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी के सीईओ केएन राधाकृष्णन ने बताया कि भारत के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए एक प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में उभरने की क्षमता है और कंपनी इस पर पूरा ध्यान दे रही है।
उन्होंने विश्लेषकों से कहा कि कंपनी इंडोनेशिया में अपने संयंत्र से आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संगठन) क्षेत्र के अन्य पड़ोसी बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगी। वहां उसने पिछले साल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूब की बिक्री शुरू की है। टीवीएस मोटर कंपनी चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कुल 52,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचे, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 39,000 वाहन था।
यह भी पढ़ें:- BSA की इस बाइक से होगी रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 की टक्कर, कीमतों में किया है अंतर
सम्बंधित ख़बरें
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
गड़चिरोली: आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, प्रलंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
यादगार पारी खेल भी महारिकॉर्ड से चूके वैभव सूर्यवंशी, आउट होने के बाद मायूस हुआ 15 साल के बल्लेबाज का चेहरा
सड़कों पर सन्नाटा, शराब पर पाबंदी… G-7 खत्म होते ही फ्रांस में मचा हड़कंप, आखिर क्यों उठाने पड़े ये कदम?
क्या बोले कंपनी के सीईओ
राधाकृष्णन ने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारत दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन के लिए एक प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में उभरेगा। ईवी आपूर्ति श्रृंखला और बुनियादी ढांचे में निरंतर सुधार को देखते हुए हमें विश्वास है कि हम ईवी खंड में मजबूत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक हमारा सवाल है, हम निश्चित रूप से अपने ईवी उत्पादों को आसियान बाजारों में निर्यात करना शुरू करेंगे और वहां पहले से ही उन्नत परीक्षण और सब कुछ किया जा रहा है।
कंपनी उतारने वाली है कई नए प्रोडक्ट्स
राधाकृष्णन ने कहा कि कंपनी के पास ईवी के लिए एक सुनियोजित उत्पाद शृंखला है और वह जल्द ही उनमें से कुछ को उतारेगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल, हमने टीवीएस आईक्यूब को आसियान और एशियाई बाजारों में उतारना शुरू किया था। राधाकृष्णन ने कहा कि टीवीएस का इंडोनेशिया में अपना संयंत्र है और कुछ स्थानीय स्रोत भी हैं तथा आसियान एफटीए का लाभ भी कंपनी को वहां से अन्य देशों को निर्यात करने में मदद करेगा।
बाजार में मजबूती की संभावना
टीवीएस मोटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के एन राधाकृष्णन ने कहा कि नए उत्पादों की पेशकश और प्रमुख क्षेत्रों में परिचालन को मजबूत करने के साथ चालू वित्त वर्ष में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उद्योग के मुकाबले कंपनी के तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में कंपनी को सामान्य मानसून के साथ ग्रामीण बाजारों को मजबूती मिलने की संभावना के चलते वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।
-एजेंसी इनपुट के साथ
यह भी पढ़ें:- इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से लागू होंगे सख्त सुरक्षा नियम
Tvs will increase the sales of electric two wheelers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
Jun 21, 2026 | 02:02 PMगड़चिरोली: आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, प्रलंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Jun 21, 2026 | 02:01 PMयादगार पारी खेल भी महारिकॉर्ड से चूके वैभव सूर्यवंशी, आउट होने के बाद मायूस हुआ 15 साल के बल्लेबाज का चेहरा
Jun 21, 2026 | 02:01 PMसड़कों पर सन्नाटा, शराब पर पाबंदी… G-7 खत्म होते ही फ्रांस में मचा हड़कंप, आखिर क्यों उठाने पड़े ये कदम?
Jun 21, 2026 | 01:58 PMबिहार के स्वास्थ्य मंत्री का ‘अतरंगी योग’! सम्राट चौधरी के बगल में खड़े होकर किए ऐसे स्टेप्स कि हंस पड़े लोग
Jun 21, 2026 | 01:55 PMअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा उत्साह, “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
Jun 21, 2026 | 01:52 PMऑपरेशन टाइगर का फाइनल काउंटडाउन! आज महाराष्ट्र की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? 6 बागी सांसद लेंगे ये फैसला
Jun 21, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM










