Highlight:
MPV Innova Hycross का 2027 फेसलिफ्ट मॉडल पेश कर दिया है।
इसमें E20 से E85 तक के इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर चलने वाली फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी है।
इनोवा हाईक्रॉस के हाइब्रिड वर्जन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है।
Toyota Innova Hycross Price: टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर MPV Innova Hycross का 2027 फेसलिफ्ट मॉडल पेश कर दिया है। इस अपडेट के साथ कंपनी ने गाड़ी के डिजाइन और इंटीरियर में बदलाव करने के अलावा नई टेक्नोलॉजी भी शामिल की है। बता दें कि इसकी सबसे बड़ी खासियत E20 से E85 तक के इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर चलने वाली फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी है। वहीं नई इनोवा हाईक्रॉस के हाइब्रिड वर्जन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है जबकि पेट्रोल GX मॉडल की कीमत 19.59 लाख रुपये से शुरू होती है।
नई Toyota Innova Hycross के बारे में बताए तो इसके एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नई डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और नए LED DRLs मिलते हैं। इसके अलावा पीछे की तरफ भी LED टेललैंप का डिजाइन बदला गया है। लेकिन अलॉय व्हील का डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है। वहीं यह MPV पांच कलर ऑप्शन है जिसमें Super White, Platinum White Pearl, Silver Metallic, Attitude Black Mica और Blackish Ageha Glass Flake में उपलब्ध होगी।
बता दें कि केबिन में अब 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा नया अपहोल्स्ट्री डिजाइन, पियानो ब्लैक डोर ट्रिम और दूसरी रो के लिए टेबल भी मिलती है। वहीं फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी शामिल हैं। कैप्टन सीट वाले वर्जन में दूसरी रो के लिए पावर्ड ऑटोमन फंक्शन भी दिया गया है।
नई इनोवा हाईक्रॉस की सबसे बड़ी खासियत इसका 2.0-लीटर फ्लेक्स-फ्यूल पेट्रोल हाइब्रिड इंजन है। यह टोयोटा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम और e-Drive ट्रांसमिशन के साथ आता है। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि यह E20 से E85 तक के फ्यूल ब्लेंड को सपोर्ट करता है। जिसका सीधा मतलब है कि पेट्रोल में 20 से 85 फीसदी तक इथेनॉल मिलाकर तैयार किए गए ईंधन का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं नॉन-हाइब्रिड मॉडल में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स मिलता है।
सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं:
पेट्रोल GX: 19.59 लाख रुपये
हाइब्रिड G: 19.99 लाख रुपये
हाइब्रिड GX: 23.99 लाख रुपये
हाइब्रिड VX: 28.79 लाख रुपये
हाइब्रिड ZX: 31.99 लाख रुपये
इस तरह नई इनोवा हाईक्रॉस उन ग्राहकों के लिए दिलचस्प विकल्प बन सकती है जो प्रीमियम MPV के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और भविष्य में इथेनॉल आधारित ईंधन के विकल्प चाहते हैं।