दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; मौके पर दमकल की गाड़ियां

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; दमकल की गाड़ियां मौके पर
delhi fire
दिल्ली में लगी आगसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले की गीता कॉलोनी में गुरुवार को आग लगने की घटना सामने आई। यहां फ्लाईओवर के नीचे जमा कचरे के ढेर में अचानक आग भड़क उठी।

देखते ही देखते आग ने आसपास पड़े कबाड़ और अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दो दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

जानकारी के मुताबिक, गीता कॉलोनी इलाके में फ्लाईओवर के नीचे काफी समय से कचरा और कबाड़ जमा था। इसी स्थान पर गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में चिंता फैल गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन रविंद्र कुमार के मुताबिक, आग बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग काफी हद तक नियंत्रित कर ली गई थी।

कबाड़ और जंगल वाले हिस्से तक पहुंची आग

रविंद्र कुमार ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे जंगल जैसा क्षेत्र भी है, जहां कबाड़ और कचरा फेंका जाता है। इसी वजह से आग फैलने की आशंका बनी हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि इलाके में लोग लगातार कचरा डालते रहते हैं, जिससे ऐसी घटनाओं का खतरा बना रहता है।

दो दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटना

इस घटना ने इलाके में कचरा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। दमकलकर्मी के अनुसार, इसी स्थान पर दो दिन पहले भी आग लगने की घटना हुई थी। बार-बार आग लगने से आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 

खबर अपडेट की जा रही है।