Toyota Innova Hycross Facelift कल होगी लॉन्च, मिलेगा नया लुक और बड़ा टचस्क्रीन, Flex-Fuel Hybrid पर भी नजर

New Innova Hycross Launch: MPV Toyota Innova Hycross Facelift 2026 को लेकर इंतजार अब खत्म होने वाला है। Toyota 25 नवंबर 2026 को इसका अपडेटेड मॉडल पेश करने की तैयारी में है।
Toyota Innova Hycross facelift to launch tomorrow larger touchscreen flex-fuel hybrid variant
Toyota Innova Hycross Facelift में क्या होगा खास।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • MPV Toyota Innova Hycross Facelift 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है।

  • Toyota 25 नवंबर 2026 को इसका अपडेटेड मॉडल पेश करने की तैयारी में है।

  • इसमें नई LED लाइटिंग, बदली हुई फ्रंट ग्रिल और बड़े डिजिटल डिस्प्ले बन सकते हैं।

Toyota Innova Hycross Facelift 2026: भारतीय बाजार में पॉपुलर प्रीमियम MPV Toyota Innova Hycross Facelift 2026 को लेकर इंतजार अब खत्म होने वाला है। बताया जा रहा है कि Toyota 25 नवंबर 2026 को इसका अपडेटेड मॉडल पेश करने की तैयारी में है।

जिसमें 2022 में भारत में लॉन्च होने के बाद यह MPV का पहला बड़ा फेसलिफ्ट होगा। नए मॉडल में एक्सटीरियर से लेकर केबिन तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसकी खास तौर पर नई LED लाइटिंग, बदली हुई फ्रंट ग्रिल और बड़े डिजिटल डिस्प्ले इसकी पहचान बन सकते हैं। इसके अलावा इस बार Innova Hycross के साथ फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन की चर्चा भी तेज है। लेकिन इस वेरिएंट की लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

एक्सटीरियर में मिलेंगे ये बदलाव

Toyota ने Innova Hycross Facelift का टीजर जारी कर दिया है। इसमें नई LED DRL लाइटिंग देखने को मिली है जिसका डिजाइन Toyota Taisor से मिलता-जुलता नजर आता है। इसके अलावा नई फ्रंट ग्रिल, स्लिम LED हेडलैंप, बदले हुए बंपर और नए अलॉय व्हील मिलने की उम्मीद है। पीछे की तरफ टेललैंप में भी बदलाव हो सकता है।

केबिन में 12.3 इंच की स्क्रीन की उम्मीद

नई Innova Hycross के केबिन में भी कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। मौजूदा मॉडल में मिलने वाली 10.1 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन की जगह 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन दिया जा सकता है। इसके साथ 12.3 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की भी संभावना है।

वहीं ये फीचर्स इंडोनेशिया में अपडेट हुई Innova Zenix में दिए गए हैं। भारत आने वाले मॉडल में नई सीट अपहोल्स्ट्री, बदले हुए इंटीरियर कलर और अपडेटेड कनेक्टेड कार फीचर्स भी मिल सकते हैं। लेकिन इन सभी बदलावों की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी।

Toyota Innova Hycross facelift to launch tomorrow larger touchscreen flex-fuel hybrid variant
Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara लॉन्च को तैयार, इस दिन होगा कीमत का ऐलान

पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन रहेंगे बरकरार, Flex-Fuel पर नजर

इंजन की बात करें तो नई Innova Hycross में मौजूदा 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन जारी रहने की उम्मीद है। पेट्रोल इंजन 173hp की पावर देता है जबकि हाइब्रिड पावरट्रेन का संयुक्त आउटपुट 184hp है।

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ENRich 2026 कॉन्फ्रेंस में नवंबर में Toyota Innova का E100 फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल पेश किए जाने की बात कही थी। यह पेट्रोल के साथ 100 फीसदी इथेनॉल पर भी चलने में सक्षम होगा। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसकी पेशकश फेसलिफ्ट के साथ ही होगी या अलग से।

Toyota Innova Hycross facelift to launch tomorrow larger touchscreen flex-fuel hybrid variant
भारत में जल्द आएंगी 5 नई इलेक्ट्रिक SUV, Honda से लेकर Tata और Mahindra तक के मॉडल पर रहेंगी नजरें

कीमत और मुकाबला

नई Innova Hycross का मुकाबला Maruti Suzuki Invicto से रहेगा। इसकी कीमत का आधिकारिक ऐलान लॉन्च के समय नहीं बल्कि बाद में होने की संभावना है।