70 kmph की रफ्तार से पहाड़ से नीचे गिरी Lynk & Co 07 GT, छह बार पलटने के बाद भी खुले कार के चारों दरवाजे

Hybrid Wagon Crash Test: Geely के ब्रांड Lynk & Co ने हाइब्रिड कार की सुरक्षा दिखाने के लिए अलग ही तरीका अपनाया। कंपनी ने Lynk & Co 07 GT को पहाड़ी ढलान से नीचे गिराकर एक खतरनाक सेफ्टी डेमो किया।
Lynk & Co 07 GT plunged down a mountain at a speed of 70 km/h car doors opened
Lynk & Co की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Geely के Lynk & Co ने हाइब्रिड कार की सुरक्षा दिखाने के लिए अलग तरीका लाया है।

  • Lynk & Co 07 GT को पहाड़ी ढलान से नीचे गिराकर एक खतरनाक सेफ्टी डेमो किया।

  • कार 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में उछली और जमीन पर गिरने के बाद छह बार पलटी।

Lynk & Co 07 GT Vial Video: कार की मजबूती और सेफ्टी जांचने के लिए आमतौर पर क्रैश टेस्ट किए जाते हैं लेकिन चीनी ऑटो कंपनी Geely के ब्रांड Lynk & Co ने अपनी हाइब्रिड कार की सुरक्षा दिखाने के लिए कुछ अलग ही तरीका अपनाया। बता दें कि कंपनी ने Lynk & Co 07 GT को पहाड़ी ढलान से नीचे गिराकर एक खतरनाक सेफ्टी डेमो किया। इस दौरान कार करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में उछली और जमीन पर गिरने के बाद छह बार पलटी। हैरानी की बात यह रही कि आखिर में कार अपने पहियों पर आकर रुकी और उसके चारों दरवाजे भी खुल गए।

70 kmph की रफ्तार से हुआ खतरनाक स्टंट

वहीं यह डेमो चीन के झांगजियाकोऊ में किया गया। सामने आए वीडियो में Lynk & Co 07 GT को पहले एक रैंप से हवा में उछलते और फिर ढलान पर कई बार पलटते देखा जा सकता है। इसकी रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इस टेस्ट में कंपनी ने प्रोडक्शन मॉडल का इस्तेमाल किया था न कि किसी खास तौर पर तैयार प्रोटोटाइप का। वीडियो सामने आने के बाद यह स्टंट सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

हादसे के बाद भी केबिन को लेकर कंपनी का दावा

इस डेमो की सबसे खास बात कार के दरवाजों का खुलना रहा। कंपनी ने बताया गया है कि छह बार पलटने के बाद भी चारों दरवाजे काम कर रहे थे। साइड कर्टन एयरबैग छह सेकंड से ज्यादा समय तक खुले रहे। वीडियो में विंडशील्ड और साइड की खिड़कियां भी सुरक्षित दिखाई देती हैं जबकि कांच की छत में दरार नजर आई। कंपनी का दावा है कि कार का केबिन काफी हद तक सुरक्षित रहा। लेकिन ये नतीजे कंपनी के अपने डेमो पर आधारित हैं।

Lynk & Co 07 GT plunged down a mountain at a speed of 70 km/h car doors opened
TVS Jupiter ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 1 करोड़ यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पार, जानें 110 और 125 की कीमत

530 हॉर्सपावर तक की ताकत वाला प्लग-इन हाइब्रिड

Lynk & Co 07 GT एक प्लग-इन हाइब्रिड वैगन है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी से जुड़ी रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसका पावर आउटपुट 530 हॉर्सपावर तक है। Lynk & Co ने आधिकारिक तौर पर इस मॉडल को यूरोप में 2027 में पेश करने की योजना बताई है। यूरोप के लिए आने वाले वर्जन में स्थानीय बाजार और नियमों के हिसाब से बदलाव किए जाएंगे।

Lynk & Co 07 GT plunged down a mountain at a speed of 70 km/h car doors opened
Honda CB500 vs Royal Enfield Classic 650: 54kg हल्की है Honda की बाइक, कीमत में भी करीब ₹90 हजार का अंतर

क्या यह स्टंट कार की सुरक्षा का पक्का सबूत है?

कंपनी ने इस डेमो को अपने 17 एक्सट्रीम सेफ्टी टेस्ट का हिस्सा बताया है। इसी टेस्ट सीरीज में Lynk & Co 900L SUV को 12 मीटर की ऊंचाई से गिराकर पलटने का परीक्षण भी किया गया। लेकिन यह समझना जरूरी है कि कंपनी का स्टंट किसी स्वतंत्र एजेंसी के मानकीकृत क्रैश टेस्ट का विकल्प नहीं है। कार की वास्तविक सुरक्षा का आकलन करने के लिए नियंत्रित परिस्थितियों में हुए स्वतंत्र परीक्षण और उनकी रेटिंग देखना ज्यादा उपयोगी होगा।