

Maruti Cars Safety Features: Maruti Suzuki की पैरेंट कंपनी Suzuki ने कारों की सेफ्टी टेक्नोलॉजी को ज्यादा किफायती बनाने की दिशा में अपनी नई रणनीति सामने रखी है। बता दें कि कंपनी की Technology Strategy 2026 में ADAS को ज्यादा सुलभ बनाने पर जोर दिया गया है। वहीं Suzuki का लक्ष्य ऐसी तकनीक विकसित करना है जिससे अलग-अलग बाजारों और वाहन सेगमेंट में जरूरत के हिसाब से सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकें।
वहीं Suzuki की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कंपनी ADAS के कुछ जरूरी फंक्शंस को intelligent cameras में integrate करने पर काम कर रही है। इसका मकसद लागत को नियंत्रित रखते हुए सुरक्षा से जुड़ी टेक्नोलॉजी को ज्यादा किफायती बनाना है।
साथ ही ADAS को आसान भाषा में समझें तो यह ऐसी तकनीक है जो ड्राइविंग के दौरान संभावित खतरे को पहचानने और ड्राइवर को चेतावनी देने या कुछ परिस्थितियों में मदद करने के लिए सेंसर और कैमरों का इस्तेमाल करती है। लेकिन Suzuki ने यह नहीं कहा है कि हर बजट कार में पूरा ADAS पैकेज तुरंत स्टैंडर्ड कर दिया जाएगा।
Suzuki की रणनीति का एक अहम हिस्सा अलग-अलग बाजारों के लिए Just-Right टेक्नोलॉजी विकसित करना है। जिसका सीधा मतलब है कि कार की कीमत, सेगमेंट और स्थानीय जरूरतों के हिसाब से जरूरी फीचर्स को शामिल करना। कंपनी भारत को अपने ग्लोबल प्रोडक्शन और डेवलपमेंट नेटवर्क में अहम बाजार मानती है। वहीं इसका सीधा मतलब यह है कि भविष्य में Maruti Suzuki की ज्यादा कारों में एडवांस ड्राइवर-असिस्टेंस फीचर्स पहुंचने की संभावना बढ़ सकती है। लेकिन कौन-सा फीचर किस मॉडल और किस वेरिएंट में मिलेगा यह कंपनी के आगामी प्रोडक्ट लॉन्च पर निर्भर करेगा।
Maruti Suzuki ने सितंबर 2026 में नई Baleno को Level 2 ADAS के साथ पेश किया है। कंपनी के मुताबिक इसमें रडार और कैमरा कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया गया है। सिस्टम में Advanced Emergency Braking, Lane Keep Assist, Lane Departure Prevention, Adaptive Cruise Control और Forward Collision Warning जैसे फीचर्स शामिल हैं।
मतलब ADAS अब सिर्फ महंगी कारों तक सीमित रहने वाली टेक्नोलॉजी नहीं रह गई है। Suzuki की नई रणनीति इसे लागत के हिसाब से ज्यादा सुलभ बनाने पर केंद्रित है। लेकिन आने वाली Maruti कारों में इसकी उपलब्धता को लेकर अंतिम जानकारी कंपनी के मॉडल-वाइज ऐलान के बाद ही स्पष्ट होगी।