ये बाइक होगी आपके लिए सही। (सौ. Ducati) 
ऑटोमोबाइल

ये 5 किफायती Scrambler Motorcycles मचाएंगी धमाल, स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों में बेस्ट

Affordable Bikes in India: स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिलें हमेशा से खास रही हैं। क्लासिक रेट्रो लुक, आरामदायक राइडिंग पोजीशन और दमदार परफॉर्मेंस इन्हें युवाओं की पहली पसंद बनाते हैं।

सिमरन सिंह

Scrambler Motorcycles Features: रोमांच और एडवेंचर के दीवानों के लिए स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिलें हमेशा से खास रही हैं। क्लासिक रेट्रो लुक, आरामदायक राइडिंग पोजीशन और दमदार परफॉर्मेंस इन्हें युवाओं की पहली पसंद बनाते हैं। अगर आप भी एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो स्टाइल और पावर दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो, तो यहां जानिए भारत में उपलब्ध 5 बेहतरीन और किफायती स्क्रैम्बलर मोटरसाइकिलों के बारे में।

1. Yezdi Scrambler

क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न फीचर्स से लैस Yezdi Scrambler एक शानदार विकल्प है। इसमें 334 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। बाइक में डुअल-चैनल ABS और तीन राइडिंग मोड रोड, रेन और ऑफ-रोड शामिल हैं, जो इसे हर तरह के रास्तों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। हल्के फ्रेम और ऊंचे लगे एग्जॉस्ट पाइप इसके रफ-टफ डिजाइन को और दमदार बनाते हैं।

  • कीमत: ₹2.12 लाख (एक्स-शोरूम से शुरू)

2. Husqvarna Svartpilen 401

398.6 सीसी इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आने वाली यह बाइक अपने सेगमेंट की सबसे ताकतवर मशीन मानी जाती है। इसका यूनिक डिजाइन, शानदार सस्पेंशन, और सटीक हैंडलिंग इसे शहर के ट्रैफिक से लेकर वीकेंड राइड्स तक हर जगह परफेक्ट बनाते हैं।

  • कीमत: ₹2.82 लाख (एक्स-शोरूम से शुरू)

3. RE Interceptor Scrambler 650

यह मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड के प्रसिद्ध 650 प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें 648 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है, जो 47 बीएचपी और 56.5 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। अपने दमदार इंजन, प्रीमियम फिट एंड फिनिश, और असली स्क्रैम्बलर लुक के कारण यह इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक है।

  • कीमत: ₹3.72 लाख (एक्स-शोरूम से शुरू)

4. Royal Enfield Scram 440

इस बाइक में 443 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील इसे ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों के लिए संतुलित बनाते हैं। इसका दमदार टॉर्क और सस्पेंशन इसे लंबे सफर और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए आदर्श बनाते हैं।

  • कीमत: ₹2.23 लाख (एक्स-शोरूम से शुरू)

5. Triumph Scrambler 400 X

ब्रिटिश कारीगरी और प्रीमियम फिनिश के साथ आने वाली यह मोटरसाइकिल 398 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस है। इसमें लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन, चौड़े हैंडलबार, और ऑफ-रोड फ्रेंडली डिजाइन दिया गया है। यह उन राइडर्स के लिए परफेक्ट है जो स्टाइल के साथ रोमांच भी चाहते हैं।

  • कीमत: ₹2.68 लाख (एक्स-शोरूम से शुरू)

इन स्क्रैम्बलर बाइक्स में न सिर्फ पावर और परफॉर्मेंस है, बल्कि ये हर राइडर के लिए एक क्लासिक और दमदार अनुभव देने का वादा करती हैं। अगर आप भी एडवेंचर की सवारी चाहते हैं, तो इनमें से कोई एक बाइक आपके लिए परफेक्ट हो सकती है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल