Vehicle Scrapping को लेकर आए है नए नियम। Source. Pixabay
ऑटोमोबाइल

पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग के नियम बदले, ऑटो कंपनियों को मिली बड़ी राहत, जानें 15 और 20 साल का नया नियम

Old Vehicle Scrapping Rules India: Vehicle Scrapping Rules 2026 में केंद्र सरकार ने अहम बदलाव किया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने End-of-Life Vehicles Rules 2025 में संशोधन किया था।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Vehicle Scrapping Rules 2026 में केंद्र सरकार ने अहम बदलाव किया है।

  • जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया है कि पुरानी गाड़ियों का 15 और 20 साल का रिकॉर्ड जमा करने वाली विशेष प्रक्रिया किन कंपनियों पर लागू होगी।

  • यह संशोधन 20 नवंबर 2026 की अधिसूचना के जरिए किया गया और राजपत्र में 24 नवंबर को प्रकाशित हुआ।

Vehicle Scrapping Rules 2026: पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग से जुड़े Vehicle Scrapping Rules 2026 में केंद्र सरकार ने अहम बदलाव किया है। बता दें कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने End-of-Life Vehicles Rules 2025 में संशोधन करते हुए साफ कर दिया है कि पुरानी गाड़ियों का 15 और 20 साल का रिकॉर्ड जमा करने वाली विशेष प्रक्रिया किन कंपनियों पर लागू होगी। नए नियमों से लगातार कारोबार कर रहीं ऑटोमोबाइल कंपनियों को राहत मिली है। यह संशोधन 20 नवंबर 2026 की अधिसूचना के जरिए किया गया और राजपत्र में 24 नवंबर को प्रकाशित हुआ।

अब कारोबार बंद करने वाली कंपनियों पर लागू होगा नियम

नए संशोधन में बताया जा रहा है कि नियम 4(6) की विशेष प्रक्रिया सिर्फ उन वाहन निर्माता कंपनियों पर लागू होगी जो अपना कारोबार स्थायी रूप से बंद कर रही हैं। जो कंपनियां लगातार वाहन बना रही हैं और बाजार में सक्रिय हैं उन्हें इस प्रक्रिया के तहत अलग से रिकॉर्ड जमा नहीं करना होगा।

लेकिन कारोबार स्थायी रूप से बंद करने वाली कंपनी को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी CPCB को अपने पुराने वाहनों की जानकारी देनी होगी। इसमें पिछले 15 साल में बाजार में उतारे गए ट्रांसपोर्ट वाहनों और पिछले 20 साल में उतारे गए नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहनों का ब्योरा शामिल होगा। इसके आधार पर बोर्ड कंपनी की बची हुई Extended Producer Responsibility यानी EPR जिम्मेदारी तय करेगा।

क्या है EPR और कंपनियों को क्यों मिली राहत?

EPR यानी Extended Producer Responsibility का मतलब है कि किसी उत्पाद को बाजार में उतारने वाली कंपनी की जिम्मेदारी उसके इस्तेमाल के बाद पैदा होने वाले कचरे के उचित प्रबंधन तक भी होती है। वहीं वाहन स्क्रैपिंग के मामले में कंपनियों को अपनी गाड़ियों से जुड़े तय लक्ष्य पूरे करने होते हैं। इसके लिए वे रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी यानी RVSF से जारी EPR सर्टिफिकेट खरीदकर भी अपनी जिम्मेदारी पूरी कर सकती हैं।

इसमें पहले नियम 4(6) की भाषा को लेकर कंपनियों के बीच यह असमंजस था कि क्या कारोबार जारी रखने वाले निर्माताओं को भी कारोबार बंद करने वाली कंपनी जैसी प्रक्रिया अपनानी होगी। अब संशोधन ने यह अंतर स्पष्ट कर दिया है। इससे सक्रिय कंपनियों पर इस विशेष प्रक्रिया का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

स्टील स्क्रैप से जुड़े नियम में भी बदलाव

सरकार ने नियम 9(2) में भी संशोधन किया है। इसके तहत नियम से ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े दूसरे स्टील स्क्रैप मटेरियल का उल्लेख हटा दिया गया है। वहीं अब इस प्रावधान में RVSF में पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग से निकलने वाले स्टील पर फोकस रहेगा। जिसका सीधा मतलब है कि हर तरह के ऑटो सेक्टर स्टील स्क्रैप को इस प्रावधान में शामिल नहीं किया जाएगा।

मार्च में आया था ड्राफ्ट अब जारी हुआ अंतिम नोटिफिकेशन

इस बदलाव का ड्राफ्ट पर्यावरण मंत्रालय ने 27 मार्च 2026 को जारी किया था। इस पर आम लोगों और संबंधित पक्षों से 60 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई थीं। वहीं सरकार ने प्राप्त सुझावों पर विचार करने के बाद अंतिम संशोधन अधिसूचित किया है। इससे वाहन निर्माताओं की EPR जिम्मेदारियों का आकलन करने में CPCB को स्पष्ट आधार मिलेगा।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा