CNG Car (Source. Pixabay) 
ऑटोमोबाइल

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से परेशान हैं? CNG कार से माइलेज बढ़ाने के ये आसान तरीके जान लें

CNG Car Mileage: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर भारी असर डाला है। ऐसे में भारत में CNG कारें मिडिल क्लास परिवारों के लिए सबसे सस्ता और समझदारी भरा विकल्प बनता जा रहा है।

सिमरन सिंह

CNG Car Saving Tips: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर भारी असर डाला है। ऐसे में भारत में CNG कारें मिडिल क्लास परिवारों के लिए सबसे सस्ता और समझदारी भरा विकल्प बनकर उभरी हैं। कम रनिंग कॉस्ट, बेहतर माइलेज और इको-फ्रेंडली होने की वजह से लोग तेजी से CNG गाड़ियों की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन कई बार गलत ड्राइविंग आदतें और मेंटेनेंस में लापरवाही के कारण CNG कार उम्मीद के मुताबिक माइलेज नहीं दे पाती। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और रोज़मर्रा के टिप्स अपनाकर आप अपनी CNG कार का माइलेज 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं।

स्मूद ड्राइविंग से मिलेगा ज्यादा माइलेज

CNG कार चलाते समय तेज एक्सीलेरेशन और अचानक ब्रेक लगाने से बचना बेहद जरूरी है। स्मूद और स्थिर स्पीड पर गाड़ी चलाने से इंजन पर दबाव कम पड़ता है और गैस की खपत घटती है। शहर की सड़कों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड माइलेज के लिहाज से सबसे सही मानी जाती है। ट्रैफिक में बार-बार गियर बदलने से भी CNG जल्दी खत्म होती है, इसलिए आराम से और धैर्य के साथ ड्राइव करें।

टायर प्रेशर और वजन पर रखें खास नजर

CNG कार का माइलेज काफी हद तक टायर प्रेशर पर निर्भर करता है। अगर टायर में हवा कम होगी तो सड़क से घर्षण बढ़ेगा और गैस ज्यादा खर्च होगी। इसलिए हर हफ्ते या लंबी यात्रा से पहले टायर प्रेशर जरूर चेक कराएं और कंपनी द्वारा बताए गए लेवल पर रखें। इसके साथ ही कार में जरूरत से ज्यादा सामान रखने से बचें। बूट में रखा फालतू सामान वजन बढ़ाता है, जिससे माइलेज घटता है।

समय पर सर्विस और सही इंजन ऑयल जरूरी

CNG कार की नियमित सर्विस माइलेज बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। एयर फिल्टर, स्पार्क प्लग और CNG किट की समय-समय पर जांच और सफाई करवानी चाहिए। गंदा एयर फिल्टर इंजन को ज्यादा मेहनत करने पर मजबूर करता है, जिससे माइलेज कम हो जाता है। CNG इंजन अपेक्षाकृत ज्यादा गर्म होते हैं, इसलिए अच्छी क्वालिटी का सिंथेटिक इंजन ऑयल इस्तेमाल करें और हर 5,000 किलोमीटर पर ऑयल जरूर बदलवाएं।

AC का सीमित इस्तेमाल और सही CNG स्टेशन चुनें

CNG कार में AC चलाने से इंजन पर अतिरिक्त लोड पड़ता है, जिससे माइलेज 10 से 20 प्रतिशत तक घट सकता है। कोशिश करें कि AC को लो मोड पर या जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें। साथ ही हमेशा भरोसेमंद और सर्टिफाइड CNG स्टेशन से ही गैस भरवाएं। खराब क्वालिटी की CNG न सिर्फ माइलेज कम करती है, बल्कि इंजन को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां