-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Much Time Should Change The Car Engine Oil To Better Performance And Mileage Vehicle Be Changed
गाड़ी का इंजन ऑयल कब बदलना चाहिए? जानिए सही समय और जरूरी संकेत
- Written By: सिमरन सिंह
गाड़ी का ऑयल कितनी बार और कब बदला जाना चाहिए। अगर इंजन ऑयल समय पर नहीं बदला जाए, तो यह गाड़ी के परफॉर्मेंस और माइलेज पर बुरा असर डाल सकता है।

car engine oil को कब बदल सकते है। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: आजकल लोग लोन पर महंगी गाड़ियां तो खरीद लेते हैं, लेकिन उनके रखरखाव पर उतना ध्यान नहीं देते। खासकर, इंजन ऑयल बदलने को लेकर ज्यादातर लोग लापरवाह होते हैं। बहुत से वाहन मालिकों को यह तक नहीं पता होता कि गाड़ी का ऑयल कितनी बार और कब बदला जाना चाहिए। अगर इंजन ऑयल समय पर नहीं बदला जाए, तो यह गाड़ी के परफॉर्मेंस और माइलेज पर बुरा असर डाल सकता है। आइए जानते हैं कि कितनी दूरी चलने के बाद इंजन ऑयल बदलना जरूरी है और इसके संकेत क्या हो सकते हैं।
कितने किलोमीटर पर इंजन ऑयल बदलें?
- मिनरल ऑयल: अगर आपकी कार में साधारण मिनरल ऑयल है, तो इसे हर 5,000-7,500 किमी पर बदलना चाहिए।
- सिंथेटिक ब्लेंड ऑयल: इस तरह के ऑयल के लिए 7,500-10,000 किमी की दूरी के बाद बदलाव की जरूरत होती है।
- फुल सिंथेटिक ऑयल: अगर आप फुल सिंथेटिक ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे 10,000-15,000 किमी के बाद बदलना चाहिए।
- कम ड्राइविंग वाले लोग: यदि आप ज्यादा गाड़ी नहीं चलाते हैं, तो भी हर 6 महीने से 1 साल में इंजन ऑयल बदलना जरूरी है।
ड्राइविंग कंडीशन का असर
अगर आप ज्यादा ट्रैफिक, खराब सड़कों, पहाड़ी इलाकों या अत्यधिक गर्मी वाले स्थानों पर गाड़ी चलाते हैं, तो इंजन पर अधिक दबाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में इंजन ऑयल जल्दी खराब हो सकता है और इसे जल्द बदलने की जरूरत हो सकती है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इंजन ऑयल बदलने के संकेत
अगर आपकी गाड़ी में ये संकेत दिखें, तो तुरंत इंजन ऑयल चेक कराएं और जरूरत पड़ने पर बदलवाएं:
- इंजन से अजीब आवाजें: अगर गाड़ी स्टार्ट करने या ड्राइविंग के दौरान इंजन से असामान्य आवाजें आ रही हैं, तो यह इंजन ऑयल खराब होने का संकेत हो सकता है।
- ऑयल का गहरा रंग: अगर इंजन ऑयल गाढ़ा और काले रंग का हो जाए, तो इसे तुरंत बदलने की जरूरत है।
- गाड़ी का माइलेज कम होना: खराब ऑयल के कारण इंजन पर अधिक लोड पड़ता है, जिससे माइलेज प्रभावित होता है।
- इंजन का ज़्यादा गर्म होना: अगर गाड़ी ज्यादा गर्म हो रही है, तो ऑयल का स्तर और उसकी गुणवत्ता जरूर चेक कराएं।
कार मैनुअल को हमेशा फॉलो करें
हर कार के लिए इंजन ऑयल बदलने की सही समय-सीमा उसके यूजर मैनुअल में दी जाती है। इसे फॉलो करना सबसे सही तरीका होता है। समय पर इंजन ऑयल बदलने से गाड़ी का इंजन स्मूथ चलता है, माइलेज बेहतर रहता है और मेंटेनेंस कॉस्ट भी कम आती है। इससे आपकी गाड़ी लंबे समय तक बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है और आपकी जेब पर भी ज्यादा भार नहीं पड़ता।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद बांके बिहारी मंदिर में ऑनलाइन दान व्यवस्था मजबूत, लगाए गए QR कोड
नहीं रहे कल्ट शो ‘फ्रेंड्स’ के डायरेक्टर James Burrows, 1000 से ज्यादा एपिसोड्स बनाकर रचा था इतिहास
Solapur MLC Election 2026: 6 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, BJP-NCP(SP) दोनों ने को जीत की उम्मीद
छत्रपति संभाजीनगर ड्रग्स केस: सूरत से मुख्य सप्लायर मुनाफ शेख गिरफ्तार, फार्मा कंपनी का MR निकला मास्टरमाइंड
Much time should change the car engine oil to better performance and mileage vehicle be changed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद बांके बिहारी मंदिर में ऑनलाइन दान व्यवस्था मजबूत, लगाए गए QR कोड
Jun 20, 2026 | 04:32 PMनहीं रहे कल्ट शो ‘फ्रेंड्स’ के डायरेक्टर James Burrows, 1000 से ज्यादा एपिसोड्स बनाकर रचा था इतिहास
Jun 20, 2026 | 04:30 PMSolapur MLC Election 2026: 6 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, BJP-NCP(SP) दोनों ने को जीत की उम्मीद
Jun 20, 2026 | 04:28 PMछत्रपति संभाजीनगर ड्रग्स केस: सूरत से मुख्य सप्लायर मुनाफ शेख गिरफ्तार, फार्मा कंपनी का MR निकला मास्टरमाइंड
Jun 20, 2026 | 04:25 PMNEET UG 2026: नागपुर के छात्र को क्यों मिला था अबू धाबी सेंटर? NTA ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jun 20, 2026 | 04:23 PMयवतमाल आरक्षण अपडेट: SC के फैसले की आड़ में उपवर्गीकरण का विरोध, कृति समिति ने बुलाई पत्रकार परिषद
Jun 20, 2026 | 04:21 PM‘एक्सपोज हो गए राहुल…’, मोदी-ट्रंप मुलाकात पर शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार; बोली- झूठा नैरेटिव ध्वस्त
Jun 20, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM










