bike oil filter को कब बदलना है सही। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

बाइक ऑयल फिल्टर कब बदलना है जरूरी? जानिए इंजन के लिए कौन सा समय पर सही

Bike Maintenance Tips: बाइक के इंजन की लंबी उम्र में इंजन ऑयल फ़िल्टर की अहम भूमिका होती है। ये इंजन ऑयल में मौजूद धूल, गंदगी और धातु के महीन कणों को छानकर इंजन को साफ़ तेल पहुँचाता है।

सिमरन सिंह

Bike Oil Filter Change: किसी भी बाइक के सुचारू संचालन और इंजन की लंबी उम्र में इंजन ऑयल फ़िल्टर की अहम भूमिका होती है। यह छोटा सा हिस्सा इंजन ऑयल में मौजूद धूल, गंदगी और धातु के महीन कणों को छानकर इंजन को साफ़ तेल पहुँचाता है। अगर इसे समय पर न बदला जाए, तो यह गंदगी इंजन में जमा होकर उसके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है और इंजन को गंभीर नुकसान पहुँचा सकती है।

क्यों होता है ऑयल फिल्टर का समय पर बदलना जरूरी

इंजन ऑयल फ़िल्टर के लंबे समय तक इस्तेमाल से उसमें गंदगी जमा हो सकती है, जिससे तेल का प्रवाह बाधित होता है। इसका सीधा असर इंजन के प्रदर्शन और उसकी कूलिंग पर पड़ता है। अगर समय रहते ऑयल फ़िल्टर को नहीं बदला गया, तो इंजन की मरम्मत में हज़ारों रुपये खर्च हो सकते हैं।

शहरों में बाइक इस्तेमाल करने वालों के लिए समय सीमा

अगर आप रोज़ाना शहरों में बाइक चलाते हैं, भारी ट्रैफ़िक में फँसते हैं या धूल भरी सड़कों पर सफ़र करते हैं, तो आपको हर 5,000 से 6,000 किलोमीटर पर या हर 6 महीने में एक बार अपनी बाइक का ऑयल फ़िल्टर बदलना चाहिए। इसमें देरी करने से इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे उसकी लाइफ कम हो सकती है।

हाईवे राइडर्स के लिए अलग है नियम

हाईवे पर लंबी दूरी तय करने वालों के लिए, धूल और गंदगी का असर उनकी बाइक के ऑयल फ़िल्टर पर कम पड़ता है। ऐसे में, फ़िल्टर को 8,000 से 10,000 किलोमीटर के बाद बदला जा सकता है। हालाँकि, अगर आपकी बाइक दोनों तरह की राइडिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही है, तो आपको संतुलन बनाए रखना चाहिए और दिए गए मापदंडों के अनुसार फ़िल्टर बदलना चाहिए।

ध्यान देंने वाली बात

समय पर ऑयल फ़िल्टर बदलना एक ज़रूरी प्रक्रिया है, जिसे नज़रअंदाज़ करना इंजन की सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह साबित हो सकता है। ऑयल फ़िल्टर इंजन ऑयल में मौजूद धूल, गंदगी और धातु के कणों को छानने का काम करता है, जिससे इंजन तक सिर्फ़ साफ़ और शुद्ध तेल ही पहुँचता है। जब इस फ़िल्टर को लंबे समय तक नहीं बदला जाता, तो इसमें गंदगी जमा होने लगती है, जिससे तेल का प्रवाह रुक सकता है और इंजन के पुर्जों पर अतिरिक्त घर्षण पैदा हो सकता है। इससे इंजन ज़रूरत से ज़्यादा गर्म हो जाता है, परफॉर्मेंस धीमी हो जाती है और बाइक की माइलेज पर भी असर पड़ता है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान