INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

INDIA Alliance: विपक्ष एकजुट होकर CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी में एकजुट हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बुलावे पर सभी सागर रत्ना में लंच कर बसों से रवाना होकर सभी जंतर-मंतर जा रहे है।
INDIA Alliance Protest
राहुल गांधी, प्रियंका गांधीसोर्स-(AI)

45 FIR हैं, चाहता हूं 100 हो जाएं- राहुल गांधी

विपक्षी नेता राहुल गांधी ने कहा ज्ञानेश कुमार देश के वैध CEC नहीं हैं। उन्होंने कहा हम प्रदर्शन करने जंतर-मंतर जा रहे हैं। अभी 45 FIR हैं 100 हो जाएं कोई फर्क नहीं पड़ता है। राहुल गांधी ने आगे कहा सभी FIR मेरे लिए मेडल की तरह हैं। लेकिन ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा।

मोदी, शाह, ज्ञानेश ने लोकतंत्र खत्म किया-राहुल गांधी

जंतर-मंतर जा रहे विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र खत्म कर दिया है। उन्होंने आगे कहा विपक्ष मंगलवार को ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहता था। लेकिन वो नहीं मिले।

बस में बैठे सांसद, जंतर-मंतर के लिए रवाना

लंच के बाद सभी INDIA Alliance के सांसद बस में बैठकर जंतर-मंतर पर जा रहे हैं। इस दौरान राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद है।

खाने के टेबल पर बनी रणनीति 

INDIA Alliance के सांसद सागर रत्न में लंच करने के बाद CEC के इस्तीफे और SIR को बंद करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com