Porsche Cayenne Black Edition में क्या है खास। (सौ. Porsche) 
ऑटोमोबाइल

Porsche ने भारत में लॉन्च किए Cayenne और Cayenne Coupe के ब्लैक एडिशन वेरिएंट

Porsche भारत की लग्जरी एसयूवी है जो अब दो एसयूवी Cayenne और Cayenne Coupe का नया लिमिटेड ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च कर चुकी है। जिसमें कमाल के फीचर्स देखने को मिलने वाला है।

सिमरन सिंह

Porsche: भारत में लग्जरी एसयूवी के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। Porsche ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Cayenne और Cayenne Coupe का नया लिमिटेड ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑल-ब्लैक लुक है, जो इसे बेहद प्रीमियम और आकर्षक बनाता है।

कीमत और वेरिएंट्स की जानकारी

Porsche Cayenne Black Edition की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.96 करोड़ रखी गई है, जो इसके स्टैंडर्ड वर्जन से ₹31 लाख अधिक है। वहीं Cayenne Coupe Black Edition की कीमत ₹1.87 करोड़ है, जो रेगुलर मॉडल से ₹32 लाख ज्यादा है।

बुकिंग और डिलीवरी

पोर्शे के इन नए ब्लैक एडिशन मॉडल्स की बुकिंग देशभर की अधिकृत डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है। कंपनी के मुताबिक, इन गाड़ियों की डिलीवरी साल के अंत तक शुरू की जाएगी।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

इन दोनों वेरिएंट्स में 3.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड V6 इंजन दिया गया है, जो 348 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो चारों पहियों को पावर देता है।

एक्सटीरियर में ब्लैक एलिगेंस

इन गाड़ियों में हेडलाइट्स, साइड मिरर, विंडो फ्रेम और बैजिंग पर ब्लैक फिनिश दिया गया है, जिससे लुक और ज्यादा आक्रामक और प्रीमियम लगता है। साथ ही, 21-इंच के RS Spyder अलॉय व्हील्स और डार्क ब्रॉन्ज एग्जॉस्ट टिप्स इसे और आकर्षक बनाते हैं।

इन ब्लैक एडिशन गाड़ियों को सिर्फ ब्लैक कलर में नहीं, बल्कि व्हाइट, कारमाइन रेड, सिल्वर, क्वार्ट्ज ग्रे और कश्मीरी बेज मेटैलिक जैसे कई रंगों में पेश किया गया है। इच्छुक ग्राहक ₹7.30 लाख एक्स्ट्रा देकर अन्य रंग चुन सकते हैं। वहीं, पोर्श के कस्टम कलर के लिए ₹20.13 लाख अतिरिक्त देने होंगे।

इंटीरियर में ब्लैक थीम का बोलबाला

गाड़ी के अंदर भी ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री, ब्रश्ड एल्यूमिनियम इनले और इल्यूमिनेटेड डोर सिल्स जैसी प्रीमियम डिटेलिंग दी गई है। इसमें 14-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, पैनोरामिक सनरूफ, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और 710-वॉट का 14-स्पीकर ऑडियो सिस्टम मौजूद है। हालांकि, इसका डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले जैसा ही रखा गया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें