Xiaomi YU7: दमदार परफॉर्मेंस और लग्ज़री फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi का पहला इलेक्ट्रिक SUV

Xiaomi ने पहले इलेक्ट्रिक SUV Xiaomi YU7 को पेश कर दिया है, जो कंपनी के हाई-परफॉर्मेंस लग्ज़री व्हीकल सेगमेंट में प्रवेश का संकेत देता है। इस कार में कई शानदार फीचर्स होगे जो यूजर्स को पसंद आएगे।
Xiaomi YU7: दमदार परफॉर्मेंस और लग्ज़री फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi का पहला इलेक्ट्रिक SUV
Xiaomi YU7 में क्या है खासियत। (सौ. Xiaomi)
Published on
Updated on

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर अपने पहले इलेक्ट्रिक SUV Xiaomi YU7 को पेश कर दिया है, जो कंपनी के हाई-परफॉर्मेंस लग्ज़री व्हीकल सेगमेंट में प्रवेश का संकेत देता है। यह मॉडल पहले लॉन्च हुए SU7 से अलग है और इसे पूरी तरह से नई डिज़ाइन फिलॉसफी के साथ तैयार किया गया है। YU7 उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो एडवांस इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी, बोल्ड डिज़ाइन और आरामदायक स्पेस की तलाश में हैं।

आकर्षक डिज़ाइन और स्टाइल

"YU7" नाम चीनी शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ है “हवा पर सवारी करना”, जो इसके एयरोडायनामिक प्रोफाइल को दर्शाता है। इसका साइज 4999mm लंबाई, 1996mm चौड़ाई और 1600mm ऊंचाई के साथ 3000mm व्हीलबेस है। इसमें 3.11 वर्ग मीटर का क्लैमशेल एल्यूमिनियम बोनट दिया गया है—जो किसी भी प्रोडक्शन वाहन में सबसे बड़ा है। पीछे की ओर, नए अल्ट्रा-रेड टेललाइट्स और एंगुलर फिनिश डिज़ाइन इसे खास बनाते हैं। तीन रंग विकल्प—एमराल्ड ग्रीन, टाइटेनियम सिल्वर और लावा ऑरेंज—यूथफुल अपील को ध्यान में रखते हुए पेश किए गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com