ये है महिलाओ के लिए खास सवारी। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

महिलाओं के लिए परफेक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर: कम कीमत में स्टाइल और परफॉर्मेंस

EV Scooter Under 2 Lakh: आज के युग में महिलाएं जहां हर चीज में आगे है, ऐसे में उनकी सवारी की उतरी ही खास होनी चाहिए, आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे स्कूटीज जो महिलाओं के लिए बेस्ट है।

सिमरन सिंह

Best Electric Scooter For Women: अगर आप एक महिला हैं जो ऑफिस के लिए एक भरोसेमंद और ट्रेंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रही हैं, तो अब आपको महंगे ऑप्शन्स में उलझने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ ऐसे हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आए हैं जो न केवल दमदार रेंज और पावर ऑफर करते हैं, बल्कि स्टाइल और फीचर्स के मामले में भी अव्वल हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इन सभी स्कूटर्स की कीमत 2 लाख रुपये से कम है।

Simple One 1.5 Gen EV Scooter

अगर आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी होती है तो Simple One 1.5 Gen आपके लिए एक शानदार विकल्प है। इसकी दमदार 8.5 kW मोटर 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.77 सेकंड में पकड़ लेती है। इसमें डुअल बैटरी सेटअप है जो 248 किमी की क्लेम्ड रेंज देता है। 105 किमी/घंटा की टॉप स्पीड इसे पेट्रोल स्कूटर से भी तेज बनाती है। नेविगेशन, TPMS और राइड एनालिटिक्स जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.66 लाख है।

Ola S1 Pro Gen 2

जो महिलाएं फास्ट पिकअप और हाई स्पीड की दीवानी हैं, उनके लिए Ola S1 Pro Gen 2 सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। यह 120 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और 195 किमी की रेंज ऑफर करता है। 4 kWh बैटरी और मल्टीपल राइडिंग मोड्स इसे बेहद यूजर फ्रेंडली बनाते हैं। ₹1.55 लाख की एक्स-शोरूम कीमत में यह स्कूटर स्मार्ट फीचर्स और स्टाइलिश लुक्स के साथ आता है।

Ather 450X Gen 3

अगर आप कंट्रोल और स्टेबिलिटी को महत्व देती हैं, तो Ather 450X Gen 3 आपके लिए एक शानदार चॉइस है। यह 3.7 kWh बैटरी के साथ 161 किमी की रेंज देता है। Warp मोड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ लेता है। इसकी स्मार्ट स्क्रीन और शानदार ब्रेकिंग इसे शहरी सड़कों के लिए परफेक्ट बनाती है। कीमत ₹1.45–1.60 लाख के बीच है।

Hero Vida V1 Pro

Hero का Vida V1 Pro महिलाओं के लिए एक भरोसेमंद और प्रैक्टिकल विकल्प है। इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है और इसमें 3.4 kWh की स्वैपेबल डुअल बैटरी दी गई है। यह स्कूटर 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड मात्र 3.2 सेकंड में पकड़ लेता है। 143 किमी की रेंज और स्मार्ट फीचर्स इसे ₹1.26 लाख की कीमत में एक शानदार डील बनाते हैं।

ध्यान दें

अगर आप ऑफिस या डेली ट्रैवल के लिए एक मजबूत, स्टाइलिश और स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहती हैं तो ऊपर दिए गए चारों मॉडल्स में से अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से किसी को भी चुन सकती हैं। ये सभी स्कूटर्स परफॉर्मेंस, रेंज और फीचर्स के मामले में बेहतरीन हैं।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र