रेलवे टिकट बुकिंग घोटालों पर लगाम: IRCTC ने 2.5 करोड़ फर्जी अकाउंट किए बंद

Tatkal Booking Benefits: IRCTC ने धोखाधड़ी और बॉट्स के जरिए हो रही टिकट की जमाखोरी को रोकने के लिए 2.5 करोड़ से अधिक फर्जी यूजर्स के अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया है।
रेलवे टिकट बुकिंग घोटालों पर लगाम: IRCTC ने 2.5 करोड़ फर्जी अकाउंट किए बंद, अब आम यात्रियों को मिलेगी राहत
Railway में क्या है बड़ा बदलाव। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

Railway Ban 2.5 Crore IRCTC Account: भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बढ़ती धोखाधड़ी और बॉट्स के जरिए हो रही टिकट की जमाखोरी को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने 2.5 करोड़ से अधिक संदिग्ध और फर्जी यूजर्स के अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया है। इस बात को संसद सत्र के दौरान सांसद ए.डी. सिंह द्वारा पूछे गए सवाल पर सरकार ने यह जानकारी साझा की।

टाटकल बुकिंग में आम यूजर्स को होगी राहत

सरकार के अनुसार, फर्जी अकाउंट के जरिए बड़ी संख्या में टाटकल टिकट बुक किए जा रहे थे, जिससे आम लोग कुछ ही मिनटों में टिकट पाने से वंचित रह जाते थे। बॉट्स की मदद से एजेंट मिनटों में सैकड़ों टिकट बुक कर लेते थे। लेकिन अब इन अकाउंट्स को हटाने के बाद वास्तविक यात्रियों को राहत मिलेगी और बुकिंग प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष होगी।

नए नियमों में आधार अनिवार्य, एजेंट्स पर भी सख्ती

सरकार ने टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और सुरक्षित और डिजिटली मजबूत बनाने के लिए कई नए नियम लागू किए हैं:

  • 1 जुलाई 2025 से टाटकल टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
  • एजेंट्स को टाटकल रिजर्वेशन शुरू होने के पहले 30 मिनट तक टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • रिजर्व टिकट “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर ही बुक होंगे।
  • अब 89% टिकट ऑनलाइन माध्यम से बुक किए जा रहे हैं।

इमरजेंसी कोटा नियमों में भी बदलाव

सरकार ने इमरजेंसी कोटा के लिए भी सख्त नियम बनाए हैं। अब यह कोटा केवल सांसदों, उच्च पदस्थ अधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों और मेडिकल इमरजेंसी के मामलों में ही लागू होगा। इसके लिए आवेदन अब यात्रा के एक दिन पहले ही देना होगा। पहले यह सुविधा यात्रा के दिन भी उपलब्ध थी।

सरकार का उद्देश्य: ‘डिजिटल इंडिया’ को बढ़ावा और आम लोगों को प्राथमिकता

सरकार का यह कदम न केवल डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देगा, बल्कि यह सुनिश्चित करेगा कि आम यात्रियों को बिना किसी एजेंट या बॉट्स के हस्तक्षेप के सही समय पर टिकट मिल सके। रेलवे ने इस अवसर पर यह भी स्पष्ट किया कि ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची पर नियमित निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

ध्यान दें

IRCTC द्वारा उठाया गया यह कदम डिजिटल पारदर्शिता, टिकट बुकिंग में निष्पक्षता और आम यात्रियों के हितों की रक्षा की दिशा में एक बड़ा फैसला है। आने वाले समय में इससे ऑनलाइन बुकिंग और अधिक सुगम और भरोसेमंद होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com