Maruti Baleno का नया अंदाजा आया सामने। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

Maruti Baleno का नया अवतार हुआ लॉन्च, 6.10 लाख से कीमत शुरु, Level 2 ADAS ने बढ़ाई हलचल

Maruti Baleno Launch: Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Baleno को बड़ा मिड-साइकिल अपडेट दिया है।

सिमरन सिंह

Maruti Baleno Facelift Price: Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Baleno को बड़ा मिड-साइकिल अपडेट दिया है। बता दें कि 2026 Baleno अब पहले से ज्यादा फीचर्स, बेहतर सेफ्टी टेक्नोलॉजी और नए इंजन के साथ बाजार में उतारी गई है। वहीं इसकी शुरुआती कीमत 6.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। लेकिन डिजाइन में बदलाव के साथ सबसे ज्यादा चर्चा जिस फीचर की हो रही है वह है Level 2 ADAS। इस टेक्नोलॉजी के साथ Baleno अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा तकनीक से लैस कारों में शामिल हो गई है।

नया 1.2 लीटर इंजन, अब तीन सिलेंडर का दम

नई Baleno के फीचर्स में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है। इस कार में अब 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यही इंजन Maruti Suzuki की Swift और Dzire में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कंपनी ने इस अपडेट में टर्बोचार्ज्ड इंजन का रास्ता नहीं चुना है। जिसका सीधा मतलब है कि ग्राहकों को अभी भी नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल पावरट्रेन का विकल्प मिलने वाला है। नए इंजन के साथ Baleno को कंपनी की मौजूदा पावरट्रेन रणनीति के करीब लाने की कोशिश कर रहा है।

केबिन में वायरलेस चार्जिंग से लेकर वेंटिलेटेड सीट तक

फेसलिफ्ट के साथ Baleno का केबिन भी पहले से ज्यादा प्रीमियम और सुविधाजनक बनाया गया है। इसमें कूलिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग पैड दिया गया है जो लंबे समय तक फोन चार्ज करते समय ओवरहीटिंग को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा कार में Clarion-ब्रांडेड ऑडियो सिस्टम और फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन की सुविधा जोड़ी गई है। इसको लेकर Maruti का कहना है कि वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें इस सेगमेंट में पहली बार दी जा रही हैं।

Level 2 ADAS बना सबसे बड़ा आकर्षण

नई Baleno का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका Level 2 ADAS पैकेज है। इसमें Adaptive Cruise Control, Lane-Keep Assist, Autonomous Emergency Braking और Automatic High-Beam Assist जैसे ड्राइवर-असिस्ट फीचर्स शामिल किए गए हैं। वहीं सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अब पूरी रेंज में 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा ABS के साथ EBS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और Hill-Hold Assist भी मिलता है।

6.10 लाख रुपये से शुरू

6.10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ 2026 Baleno ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश की है। जिसमें नया इंजन, ज्यादा केबिन फीचर्स और खास तौर पर Level 2 ADAS इसे पुराने मॉडल की तुलना में काफी ज्यादा टेक्नोलॉजी-केंद्रित बनाते हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी