Maruti e-Vitara Launch की तारीख हुई तय। (सौ. Maruti) 
ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara, सितंबर में होगी लॉन्च

Bharat Mobility Global Expo 2025: Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara की लॉन्चिंग तिथि का ऐलान कर दिया है। कंपनी इस कार को सितंबर 2025 को भारतीय बाजार में पेश करेगी।

सिमरन सिंह

Maruti e-Vitara Launch: Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara की लॉन्चिंग तिथि का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी इस कार को 3 सितंबर 2025 को भारतीय बाजार में पेश करेगी। इससे पहले इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया गया था, जहां इसे काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। खास बात यह है कि मारुति ई-विटारा न केवल भारत में बेची जाएगी, बल्कि इसे गुजरात स्थित सुजुकी मोटर प्लांट से जापान, यूरोप और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा।

प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स

Maruti ने e-Vitara को एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के रूप में तैयार किया है। इसमें LED हेडलाइट्स, DRLs, और आकर्षक टेललैंप्स दिए जा सकते हैं। कार में 18-इंच अलॉय व्हील्स और एक्टिव एयर वेंट ग्रिल होगी, जो न सिर्फ लुक्स को बेहतर बनाएगी बल्कि एयरोडायनामिक एफिशिएंसी भी बढ़ाएगी।

बैटरी और रेंज विकल्प

कंपनी e-Vitara को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश करेगी

  • 48.8 kWh बैटरी पैक
  • 61.1 kWh बैटरी पैक

मारुति के अनुसार, यह SUV 500 किमी तक की रेंज देने में सक्षम होगी, हालांकि वास्तविक रेंज ड्राइविंग स्टाइल और ट्रैफिक कंडीशंस पर निर्भर करेगी। इसके साथ ही आप किस तरह के माहूल के लिए इसे ले रहे है उससे भी कार की प्रफोरमेंश पर इसका असर होगा।

लग्ज़री और टेक्नोलॉजी फीचर्स

इस SUV में पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और आधुनिक डिजिटल सुविधाएं होंगी। इसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा।

एडवांस सेफ्टी फीचर्स

मारुति e-Vitara को सेफ्टी के लिहाज से भी मजबूत बनाया गया है। इसमें लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और 7 एयरबैग्स मिलेंगे, जो ड्राइवर और पैसेंजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। जो यूजर्स आपने परिवार के लिए एक सुरक्षित विकल्प की तलाश में है उनके लिए यह बेस्ट होने वाला है।

अन्य सुरक्षा सुविधाएं

SUV में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा, और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए जाने की संभावना है। जो कार को और भी खास बनाती है।

कीमत और वेरिएंट

मारुति e-Vitara की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17–18 लाख रुपये हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 25 लाख रुपये तक जा सकती है। ऐसे में जिन यूजर्स का बजट इसके आस पास है उनके लिए ये बेस्ट ऑप्सन होगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 424 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर