Maruti Dzire भारत में नवंबर के महिने में लॉन्च होने वाली है। (सौ. X) 
ऑटोमोबाइल

नवंबर में लॉन्च होगी Maruti Dzire, लीक हुई लुक की फोटो

मारुति की नई कार की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद इस गाड़ी के न्यू लुक और स्टाइल के बारे में बातें तेज हो गई हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. मारुति सुजुकी एक बार फिर से भारत में मोस्ट पॉपुलर कार डिजाइन को नई जनरेशन मॉडल में लाने जा रही है। यह कार 11 नवंबर को भारत में लॉन्च की जाएगी। मारुति की नई कार की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद इस गाड़ी के न्यू लुक और स्टाइल के बारे में बातें तेज हो गई हैं।

Maruti Dzire का डिजाइन

Maruti Dzire की लीक फोटो जो सामने आई है, उसमें कार पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक के साथ देखी जाती है। इस गाड़ी में स्लिम हेडलैम्प्स मिलने वाले हैं, जिन्हें क्रोम लाइन के साथ कनेक्ट किया गया है। Maruti Dzire पहले मॉडल की तुलना में बड़ी ग्रिल देखने को मिलेगी। मारुति की डिजाइन में लंबाई को भी 4 मीटर ज्यादा देखा गया है और गाड़ी के पीछे भी बड़ी लाइन देखने को मिलेगी।

डिजायर का इंटीरियर

Maruti Dzire के इंटीरियर की बात करें तो वह काफी हद तक स्विफ्ट की तरह लगता है, लेकिन ऑटोमेकर इस नई कार को अलग कलर के साथ पेश कर रही है। इस कार में लगी टच स्क्रीन स्विफ्ट की तरह ही देखने को मिलती है, लेकिन कार में मिलने वाला सबसे बड़ा फीचर सनरूफ को भी आप देखने वाले हैं, जो भारतीय बाजार में मौजूद कंपैक्ट सेडान में भी आता है। ऐसे में गाड़ी के बारे में सटीक फीचर्स की जानकारी इसके लॉन्च पर ही मिलेगी।

Maruti Dzire की पावर

मारुति डिजायर की पावर की बात करें तो इस न्यू जनरेशन मॉडल में पावरट्रेन के बदलाव को देखा जाने वाला है। इस कार में, स्विफ्ट की तरह Z-सीरीज, 3-सिलेंडर इंजन देखने को मिलेगा। इस इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी होगा। इसमें आपको 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स भी मिलता है, जो मारुति के नए मॉडल को और भी ज्यादा खास बनाता है।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील