electric car (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

कार खरीदने का रखते हैं शौक, ये Low Maintenance कार पूरा करेगी सपना

कार खरीदने में तो काफी खर्चा होता ही है। लेकिन गाड़ी खरीदने के बाद भी काफी खर्च आता है। उसके रखरखाव से लेकर लगातार होने वाली मरम्मत में भी खर्च होता है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम ऐसी कार की जानकारी लाए हैं जिसमें काफी कम मेंटेनेंस का खर्च आपको मिलेगा।

सिमरन सिंह

Low Maintenance Car. कार खरीदने में तो काफी खर्चा होता ही है। लेकिन गाड़ी खरीदने के बाद भी काफी खर्च आता है। उसके रखरखाव से लेकर लगातार होने वाली मरम्मत में भी खर्च होता है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम ऐसी कार की जानकारी लाए हैं जिसमें काफी कम मेंटेनेंस का खर्च आपको मिलेगा।

Low Maintenance कारें

भारत के बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। इन इलेक्ट्रिक कारों की कीमत पेट्रोल और डीजल के मुकाबले महंगी हैं, लेकिन इनके रखरखाव में आने वाला खर्च कम होता है। लो मेंटेनेंस कार की लिस्ट को देखा जाए तो इसमें Tata Curvv EV, MG ZS EV और Mahindra की इलेक्ट्रिक कार का नाम आता है।

Tata Curvv EV

Tata Curvv EV इस साल 7 अगस्त को भारत के बाजार में लॉन्च हुई थी। लॉन्च के बाद से ही इस कार को एसयूवी सेगमेंट के अंदर मोस्ट प्रीमियम ईवी भी कहा जाने लगा था। इस कार की खासियत के बारे में बताएं तो इसमें दो बैटरी पैक हैं जो 45 kWh के बैटरी पैक से 430 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है। वहीं इसके 55 kWh के बैटरी पैक को एक बार चार्जिंग मिलने के बाद 502 किलोमीटर की दूरी आराम से तय कर सकता है। Tata Curvv EV की एक्स-शोरूम प्राइस के बारे में बताए तो इसकी कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू की गई है।

Mahindra XUV 400

Mahindra XUV 400 कार को देखा जाए तो इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट कम लगती है। Mahindra की कार में दो बैटरी पैक आते हैं, जिसमें 34.5 kWh के बैटरी पैक से 359 किलोमीटर का सफर किया जा सकता है। वहीं 39.4 kWh के बैटरी पैक से 456 किलोमीटर का सफर पूरा होता है। Mahindra की इलेक्ट्रिक कार के एक्स-शोरूम प्राइस को देखें तो ये 15.49 लाख रुपये तक का है।

MG ZS EV

MG ZS EV भी लिस्ट में है। इस कार में 50.3 kWh के बैटरी पैक हैं जो सिंगल चार्जिंग के साथ 461 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इस कार की खासियत में यह है कि ये केवल 8.5 सेकंड में ही 0 से 100 km/h की रफ्तार को पकड़ सकती है। इलेक्ट्रिक कार में पांच लोगों के बैठने की सुविधा दी गई है, जिसकी कीमत 18.98 लाख रुपये से शुरू होती है।

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण