कौन सी कंपनी देती है सबसे सस्ता Free OTT रिचार्ज प्लान, कीमत से करें तुलना

ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट लगातार लोगों के बीच फेमस होते जा रहे हैं और अगर आप उन लोगों में से हैं जिनको ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट देखना पसंद है और आप इसका फ्री में लाभ उठाना चाहते हैं, तो कई टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान के साथ आपको ओटीटी प्लान का सब्सक्रिप्शन फ्री में देती हैं। ऐसे में जानते हैं कि सबसे सस्ता और सबसे किफायती प्लान कौन सी कंपनी का है।
Recharge Plan For OTT
Recharge Plan For OTT (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

Recharge Plan. ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट लगातार लोगों के बीच फेमस होते जा रहे हैं और अगर आप उन लोगों में से हैं जिनको ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट देखना पसंद है और आप इसका फ्री में लाभ उठाना चाहते हैं, तो कई टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान के साथ आपको ओटीटी प्लान का सब्सक्रिप्शन फ्री में देती हैं। ऐसे में जानते हैं कि सबसे सस्ता और सबसे किफायती प्लान कौन सी कंपनी का है।

Airtel का फ्री ओटीटी प्लान

अगर आप भी Airtel की सिम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसमें सबसे सस्ता फ्री ओटीटी प्लान सब्सक्रिप्शन 149 रुपए में मिल जाएगा। इस प्लान के साथ कॉलिंग या एसएमएस बेनिफिट्स आपको नहीं मिलेंगे। इस प्लान में सिर्फ यूजर्स को 1GB एक्टिव डेटा मिलेगा, उसके साथ ही 30 दिन के लिए Airtel Xstream Play Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें यूजर्स SonyLiv, Lionsgate Play और SunNxt जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का मजा उठा सकते हैं।

Jio का फ्री ओटीटी प्लान

Jio का सिम इस्तेमाल करने वालों के लिए सबसे सस्ता फ्री ओटीटी प्लान सब्सक्रिप्शन 175 रुपए में आता है। इस प्लान में कॉलिंग या एसएमएस के बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे। यूजर्स इसके अंदर 28 दिन के लिए 10 जीबी एक्स्ट्रा डेटा और 10 ओटीटी एप्स का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। इस प्लान के साथ यूजर्स JioCinema Premium, JioTV Mobile ऐप पर आने वाले कंटेंट को देख सकते हैं। इसके साथ ही SonyLiv, Lionsgate Play और Discovery+ जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी मजा लिया जा सकता है।

Vi का फ्री ओटीटी प्लान

Vodafone-Idea की सिम का इस्तेमाल करने वालों के लिए सबसे सस्ता फ्री ओटीटी प्लान सब्सक्रिप्शन 95 रुपए में आता है। इस प्लान के जरिए आप कॉलिंग और एसएमएस के बेनिफिट्स को नहीं ले पाएंगे, लेकिन 14 दिनों के लिए 4GB एक्स्ट्रा डेटा और 28 दिनों के लिए SonyLiv का मुफ्त सब्सक्रिप्शन आपको मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com