Aadhar Card में Free बदलाव की डेट बढ़ी आगे, इस तारीख तक मिलेगा फायदा

आधार कार्ड को अपडेट करने की समयसीमा को बढ़ा दिया गया है। पहले यह तारीख 14 दिसंबर तक बिना शुल्क दिए जरूरी बदलाव करने की थी, लेकिन अब इसे बदलकर आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब आप अपने आधार में बदलाव करा पाएंगे।
Aadhar Card free update
Aadhar Card (सौ. Pivabay)
Published on: 
Updated on: 

Aadhar Card. आधार कार्ड को अपडेट करने की समयसीमा को बढ़ा दिया गया है। पहले यह तारीख 14 दिसंबर तक बिना शुल्क दिए जरूरी बदलाव करने की थी, लेकिन अब इसे बदलकर आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब आप अपने आधार में बदलाव करा पाएंगे।

ऑनलाइन होंगे ये बदलाव

आधार कार्ड में बदलाव करने के लिए निशुल्क सेवा माय आधार पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके साथ ही माई आधार ऐप पर भी लॉगिन बदलाव किए जा सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से केवल नाम, पता, लिंग, और जन्मतिथि में बदलाव किया जा सकता है।

आधार केंद्र जाना जरूरी

अगर किसी आधार से लिंक मोबाइल नंबर, ईमेल, फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन को बदलवाना है, तो उसे नजदीकी आधार सेवा केंद्र से संपर्क करना होगा। जिसके बाद आप इन बदलावों को करा सकते हैं। जिसमें आधार सेवा केंद्र में आपसे 50 से 100 रुपये तक लिए जाएंगे।

ये दस्तावेज अपलोड करना जरूरी

आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आपको पहचान और निवास प्रमाण की कॉपी अनिवार्य होगी। पासपोर्ट, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक, बिजली का बिल, फोन बिल, किराए का भुगतान, राशन कार्ड, गैस कनेक्शन बिल या अन्य दस्तावेज आप दे सकते हैं।

इस तरह करें बदलाव

1. यूआईडीएआई की वेबसाइट (https://myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाएं।

2. होमपेज पर 'आधार अपडेट' का विकल्प चुनें। यदि पता बदलवाना है, तो 'अपडेटएड्रेस' का विकल्प चुनें।

3. फिर पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी जनरेट करें।

4. फिर 'डॉक्यूमेंट अपडेट' का विकल्प चुनें। इन्हें सत्यापित करें और फिर पता अपडेट करने के लिए मांगे गए प्रमाणपत्र को अपलोड करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com