Kia और Toyota में से कौन सी बेहतर। Source. Meta AI
ऑटोमोबाइल

Explainer: Kia Sorento vs Toyota Innova Hycross: ₹40 लाख तक की SUV और सस्ती Hycross में कौन ज्यादा दमदार?

7-Seater SUV Difference: प्रीमियम 3-रो कार खरीदने के बारे में सोच रहें है और समझ नहीं आ रहा कि Kia Sorento और Toyota Innova Hycross में से आपके परिवार के लिए कौन सी सही रहेंगी तो इस अंतर को देखें।

सिमरन सिंह

Kia Sorento vs Toyota Innova Hycross: भारत में प्रीमियम 3-रो कार खरीदने वालों के लिए Kia Sorento और Toyota Innova Hycross दो अलग तरह के विकल्प सामने आ रहे है। जिसमें Sorento को SUV के तौर पर पेश किया गया है जबकि Innova Hycross एक MPV है। वहीं दोनों में परिवार के लिए पर्याप्त जगह, प्रीमियम फीचर्स और हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प जेखने को मिलता है। लेकिन कीमत और पावरट्रेन में बड़ा अंतर भी सामने है। जिसमें Kia की भारतीय वेबसाइट पर Sorento अब उसके मौजूदा पोर्टफोलियो का हिस्सा है जबकि Toyota की आधिकारिक वेबसाइट पर Innova Hycross की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹18.70 लाख दी गई है।

कीमत में Sorento और Hycross के बीच बड़ा अंतर

सामने आए आंकड़ें साफ बताते है कि Kia Sorento की कीमत ₹27.99 लाख से ₹40.39 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा रही है। इसके मुकाबले Toyota Innova Hycross ₹18.70 लाख से ₹31.84 लाख के बीच उपलब्ध हो जाता है। जिसका सीधा मतलब है कि शुरुआती कीमत में ही दोनों के बीच करीब ₹9 लाख से ज्यादा का अंतर देखने को मिलता है।

मॉडलशुरुआती कीमतटॉप कीमत
Kia Sorento₹27.99 लाख₹40.39 लाख
Toyota Innova Hycross₹18.70 लाख₹31.84 लाख

वहीं Toyota की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक Innova Hycross में 7 और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन उपलब्ध हैं जबकि हाइब्रिड वेरिएंट 7-सीटर लेआउट में आता है।

Sorento बड़ी, Hycross का व्हीलबेस लंबा

इसके साथ ही डायमेंशन की बात करें तो Sorento लंबाई और चौड़ाई में आगे है। इसकी लंबाई 4,815mm और चौड़ाई 1,900mm है जबकि Innova Hycross की लंबाई 4,755mm और चौड़ाई 1,845mm है। दोनों की ऊंचाई 1,785mm बताई गई है। साथ ही दूसरी तरफ Hycross का 2,850mm व्हीलबेस Sorento के 2,820mm से 30mm लंबा है। जिसका मतलब साफ है कि Sorento सड़क पर ज्यादा बड़ी दिखाई देती है जबकि Hycross का लंबा व्हीलबेस केबिन स्पेस के लिहाज से उपयोगी हो सकता है। वहीं Toyota की आधिकारिक स्पेसिफिकेशन भी Hycross का 285cm व्हीलबेस बताती है।

फीचर्स में Sorento की बढ़त, Hycross भी पीछे नहीं

दोनों कारों में कई खास फीचर्स को शामिल किया गया है। जो कुछ इस तरह से है:-

फीचरKia SorentoToyota Innova Hycross
टचस्क्रीन12.3-इंच10.1-इंच
वायरलेस Apple CarPlayउपलब्धउपलब्ध
वायरलेस Android Autoउपलब्धउपलब्ध
पैनोरमिक सनरूफउपलब्धउपलब्ध
वायरलेस चार्जिंगउपलब्धउपलब्ध
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्सउपलब्धउपलब्ध
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजीउपलब्धउपलब्ध
ADASLevel-2Level-2
ड्राइवर सीट10-वे पावर एडजस्टमेंट8-वे पावर एडजस्टमेंट और मेमोरी
हेड-अप डिस्प्लेउपलब्धउपलब्ध नहीं
ऑटो पार्क असिस्टउपलब्धउपलब्ध नहीं
रिमोट पार्क असिस्टउपलब्धउपलब्ध नहीं
डिजिटल IRVMउपलब्धउपलब्ध नहीं
पावर्ड सेकेंड-रो सीटउपलब्ध नहींउपलब्ध, 7-सीटर में
सेकेंड-रो लॉन्ग स्लाइडउपलब्ध नहींउपलब्ध
प्रीमियम ऑडियो12-स्पीकर Bose13-स्पीकर JBL सबवूफर के साथ
वेंटिलेटेड रियर सीटउपलब्ध, 6-सीटर मेंउपलब्ध नहीं

इंजन में Sorento का डीजल और AWD फायदा

देखा गया है कि Sorento का बड़ा अंतर इसके पावरट्रेन में दिखाई देता है। जिसमें दिए गए स्पेसिफिकेशन के अनुसार इसमें 2.2-लीटर डीजल और टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड विकल्प दिया गया हैं। वहीं चुनिंदा वेरिएंट में AWD का विकल्प भी मिलता है। जिसके मुकाबले Innova Hycross में 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 2.0-लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन है। वहीं Toyota की आधिकारिक जानकारी के अनुसार Hycross का हाइब्रिड सिस्टम 1,987cc इंजन और e-Drive ट्रांसमिशन के साथ आता है।

Navbharat Live की सलाह

ऐसे में एक सवाल अब भी मन में आता है कि किसे चुनें? ऐसे में सलार दी जाती है कि अगर आपकी प्राथमिकता कम शुरुआती कीमत, तीन-रो फैमिली उपयोग और पेट्रोल-हाइब्रिड विकल्प है, तो Innova Hycross ज्यादा सुलभ पैकेज होने वाली है। वहीं ज्यादा प्रीमियम फीचर्स, डीजल इंजन और AWD जैसी जरूरतों के लिए Sorento का ऊंचा बजट समझ में आ सकता है। वहीं आखिरकार दोनों की कीमत और उपयोग का लक्ष्य अलग है इसलिए सिर्फ फीचर लिस्ट के बजाय अपने बजट और इस्तेमाल के हिसाब से फैसला करना बेहतर रहेगा।

एशियन गेम्स में महिलाओं का प्रदर्शन अच्छा नहीं, बृजभूषण सिंह ने जताई नाराजगी, कुश्ती खिलाड़ियों पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने जस्टिस उज्जल भुइयां की तारीफ में बांधी पुल, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए थे सवाल

उत्तराखंड में कांग्रेस ने दिए यात्रा रोकने के निर्देश, रावत अपने कार्यक्रम पर अड़े, कहा- राज्य में बदलाव जरूरी

World Habitat Day: आदर्श शहर के क्या होने चाहिए लक्षण? संयुक्त राष्ट्र की लोगों को सलाह, 40 साल हुए पूरे

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश