Honda Cars October 2026 Offers: Elevate पर ₹2.34 लाख तक का फायदा, City और Amaze पर भी बड़ी डील

Honda Elevate Offer: Honda कि कार लेने का प्लान कर रहे है तो इस अक्टूबर के महीने में कई बड़े फायदें देखने को मिलने वाले है। जो कार पर शानदार ऑफर्स के साथ आ रहे है।
Honda Cars October 2026 Offers Benefits of up to ₹2.34 lakh on the Elevate
Honda कि कार पर अक्टूबर में ऑफर।Source. Meta AI
Published on: 
Updated on: 

Honda Cars October Offers 2026: त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Honda Cars India ने अक्टूबर 2026 के ऑफर्स के साथ अपनी मौजूदा कारों पर मिलने वाले फायदों को आकर्षक बनाया है। दिए गए ऑफर के बारे में बताए तो Honda Elevate पर सबसे ज्यादा ₹2.34 लाख तक का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा Honda City और दोनों जनरेशन की Amaze पर भी ऑफर्स उपलब्ध हैं। लेकिन कंपनी के अनुसार ऑफर वेरिएंट, ग्रेड और लोकेशन के हिसाब से अलग हो सकते हैं।

Elevate पर सबसे बड़ा फायदा

Honda Elevate के बारे में बताए तो इसपर अधिकतम ₹2,34,600 तक के फायदे बताए गए हैं। जिसमें मौजूदा Elevate की शुरुआती एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत करीब ₹11.81 लाख है। जो कि खरीदारों के लिए एक अहम बात है। बता दें कि Honda ने नए Elevate के लिए 1 अक्टूबर से प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है और इसका भारत में लॉन्च 6 अक्टूबर 2026 को तय किया गया है। ऐसे में मौजूदा मॉडल खरीदने वाले ग्राहक डीलर से उपलब्ध स्टॉक और लागू ऑफर की जानकारी लेकर बेहतर सौदे के लिए बातचीत कर सकते हैं।

Honda City पर ₹1.70 लाख तक का फायदा

Honda City इस ऑफर लिस्ट में दूसरा बड़ा फायदा पाने वाली कार के रूप में सामने आई है। इस पर ₹1,70,900 तक के बेनिफिट्स बताए जा रहे हैं। जिसमें मौजूदा City की शुरुआती एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत ₹11,99,900 है। वहीं City के साथ Honda का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन उपलब्ध है और वेरिएंट के अनुसार मैनुअल और CVT विकल्प मिलते हैं। ऐसे में जिन खरीदारों की प्राथमिकता सेडान है उनके लिए त्योहारी ऑफर खरीदारी के फैसले को प्रभावित कर सकता है।

Honda Cars October 2026 Offers Benefits of up to ₹2.34 lakh on the Elevate
J&K में EV खरीदना हुआ आसान! पहले 1,500 कार खरीदारों को ₹1 लाख का फायदा, जानें नई नीति

नई और पुरानी Amaze, दोनों पर ऑफर

देखा जा रहा है कि नई Honda Amaze पर ₹66,800 तक के फायदे दिए जा रहे हैं। जिसमें इसकी शुरुआती कीमत ₹7,65,400 है। वहीं दूसरी जनरेशन Amaze भी कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है और इस पर ₹57,600 तक के फायदे बताए गए हैं। जिससे इसकी शुरुआती कीमत ₹6,97,700 हो जाती है।

होंडा कार के अक्टूबर 2026 के ऑफ़र

एक्स-शोरूम दिल्ली की शुरुआती कीमत यह है।

इसमें ध्यान रखें कि ये अधिकतम बताए गए फायदे हैं इसलिए हर ग्राहक को पूरी रकम का लाभ मिले यह जरूरी नहीं है। इसको लेकर Honda ने खुद भी स्पष्ट किया है कि ऑफर वेरिएंट, ग्रेड और लोकेशन के अनुसार बदल सकते हैं और स्टॉक पर भी यह ऑफर निर्भर करते है।

Honda Cars October 2026 Offers Benefits of up to ₹2.34 lakh on the Elevate
पेट्रोल पंप पर नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगी गाड़ी की कुंडली, जानें ANPR कैमरा कैसे पकड़ेगा PUC की गलती
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com