

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: Toyota ने अपनी पॉपुलर MPV Innova Highcross की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 19.94 लाख से शुरू होकर 31.34 लाख तक जाती है। कीमतों में यह इजाफा 17,000 से 36,000 तक किया गया है।
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस छह वेरिएंट्स (GX, GX(O), VX, VX(O), ZX, ZX(O)) में उपलब्ध है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब इनोवा हाईक्रॉस का वेटिंग पीरियड पहले की तुलना में घटा है।
पहले इस कार का वेटिंग पीरियड आठ महीने तक था, लेकिन अब इसे कम कर दिया गया है।