

Kia Sorento Price in India: भारत के ऑटो बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट को और दिलचस्प बनाते हुए Kia ने आखिरकार नई Sorento को लॉन्च कर दिया है। जानकारी में बताया जा रहा है कि लंबे इंतजार के बाद आई इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये रखी गई है। वहीं इसको लेकर खास बात यह है कि Kia Sorento को डीजल और हाइब्रिड दोनों पावरट्रेन के साथ लेकर आई गया है।
वहीं ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से 6-सीटर या 7-सीटर लेआउट में भी चुनाव कर सकते हैं। साथ ही बता दें कि इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 40.39 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। ऐसे में Sorento उन खरीदारों को आकर्षित कर सकती है जो प्रीमियम फीचर्स के साथ ज्यादा स्पेस और बेहतर पावरट्रेन वाला विकल्प देख रहे थे।
Kia Sorento के बारे में बताए तो इसमें डीजल रेंज HTE 7-सीटर वेरिएंट से शुरू होती है जिसकी कीमत 27.99 लाख रुपये है। इसमें Smartstream D2.2 डीजल इंजन को 8-स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया है। वहीं इसमें 7-सीटर डीजल वेरिएंट की कीमत इंजन और ट्रिम के आधार पर 27.99 लाख रुपये से 38.69 लाख रुपये तक जाती है।
Sorento को लेकर दूसरा बड़ा आकर्षण इसका Smartstream G1.6 T-GDi Hybrid पावरट्रेन बताया जा रहा है। इसको 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। वहीं 7-सीटर हाइब्रिड की शुरुआती कीमत 29.49 लाख रुपये है जबकि 6-सीटर हाइब्रिड मॉडल 34.19 लाख रुपये से शुरू होता है। साथ ही हाइब्रिड रेंज का टॉप 6-सीटर HTX(A) Black Line AWD वेरिएंट है जिसकी कीमत 40.39 लाख रुपये है। जिसका सीधा मतलब है कि ज्यादा प्रीमियम पावरट्रेन और फीचर्स चाहने वाले ग्राहकों के लिए विकल्प यहां मौजूद हैं।
जानकारी में सामने आया है कि नई Sorento को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में खरीदा जा सकता है। 6-सीटर मॉडल में दूसरी रो में अलग-अलग कैप्टन सीट्स मिलती हैं जो ज्यादा प्रीमियम केबिन एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन की गई हैं। वहीं SUV के हाई वेरिएंट में AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प मिलता है। वहीं डीजल AWD रेंज 37.49 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि हाइब्रिड AWD मॉडल की कीमत 38.99 लाख रुपये से आगे जाती है।
Kia ने Sorento में फीचर्स के मामले में भी कई विकल्प दिए हैं। HTE(O) वेरिएंट में Convenience Pack मिलता है। वहीं जिन वेरिएंट के नाम में (A) शामिल है उनमें ADAS Pack के साथ Black Line Styling Pack दिया गया है। वहीं कुल मिलाकर Sorento की कीमत, 6/7-सीटर विकल्प, Hybrid पावरट्रेन और AWD जैसी खूबियां इसे प्रीमियम SUV खरीदारों के लिए एक दिलचस्प विकल्प बनाती हैं।