ह्यूंडई अल्कजार (सोर्स-सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

हुंडई की नई अल्काजार लॉन्च होने को तैयार; डिजाइन और फीचर्स में आया बदलाव, जानिए कैसी होगी आपकी ड्रीम कार

नई हुंडई अल्काजार की काफी समय से टेस्टिंग चल रही है। इसके टेस्टिंग मॉडल की तस्वीरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं। अब जल्द ही अल्काजार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने वाला है। तीन रो वाली इस एसयूवी को 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

अभिषेक सिंह

नवभारत डेस्क: नई हुंडई अल्काजार की काफी समय से टेस्टिंग चल रही है। इसके टेस्टिंग मॉडल की तस्वीरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं। अब जल्द ही अल्काजार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने वाला है। तीन रो वाली इस एसयूवी को 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। नई एसयूवी में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। वहीं, इसका इंजन और पावर आउटपुट पिछले मॉडल जैसा ही होगा।

नई अल्काजार में डिजाइन अपडेट क्रेटा फेसलिफ्ट की तरह होंगे। इसके फ्रंट ग्रिल और बंपर को नया स्टाइल मिल सकता है, हालांकि हेडलैंप क्लस्टर पहले की तरह स्प्लिट सेटअप के साथ आएगा। साइड प्रोफाइल की बात करें तो कार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील और साइड क्लैडिंग देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा अल्काजार 2024 मॉडल में नए डिजाइन के टेललैंप और टेलगेट दिए जा सकते हैं। एसयूवी के डायमेंशन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अंदर की बात करें तो नई अल्काजार डुअल स्क्रीन सेटअप के साथ आ सकती है। इतना ही नहीं केबिन में भी स्मूथ टच मैटेरियल का उपयोग किया जा सकता है।

हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट इंजन

हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट दो इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। एक 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 160bhp पावर और 253Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है। दूसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन होगा, जो 116bhp पावर और 250Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है। एसयूवी लाइनअप में तीन गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें से एक को चुना जा सकेगा। स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीड मैनुअल, डीजल मॉडल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक और पेट्रोल मॉडल के साथ 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा।

हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट की कीमत

मिड-लाइफ अपडेट के साथ नई अल्काजार की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी। एसयूवी के मौजूदा वर्जन की कीमत 16.78 लाख रुपये से 21.28 लाख रुपये के बीच है, यह कीमत एक्स-शोरूम के हिसाब से है। कीमतों में जगह और शोरूम के हिसाब से थोड़ा बहुत परिवर्तन हो सकता है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट