Hyundai Creta को मिला खिताब। (सौ. Hyundai Creta) 
ऑटोमोबाइल

Hyundai Creta बनी जून 2025 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

Hyundai Creta जून 2025 में फिर बिक्री के आंकड़ों में बाज़ी मार चुकी है और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है।

सिमरन सिंह

Hyundai Creta ने जून 2025 में एक बार फिर बिक्री के आंकड़ों में बाज़ी मारते हुए देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम कर लिया है। SUV सेगमेंट में अपनी दमदार मौजूदगी और प्रीमियम फीचर्स के दम पर यह कार लगातार लोगों की पसंद बनी हुई है। हालांकि, इस दौरान इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 3% की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन फिर भी यह अन्य प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ने में सफल रही। पिछले साल इसी महीने यानी जून 2024 में क्रेटा की बिक्री 16,293 यूनिट्स थी।

Dzire और Brezza को पछाड़ा

बिक्री के आंकड़ों के अनुसार दूसरे नंबर पर Maruti Suzuki Dzire रही, जिसने 15% की सालाना वृद्धि के साथ 15,484 यूनिट्स बेचीं। तीसरे पायदान पर रही Maruti Suzuki Brezza, जिसकी 14,507 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, लेकिन इसमें 10% की गिरावट देखी गई। वहीं चौथे नंबर पर Maruti Suzuki Ertiga रही, जिसने 14,151 यूनिट्स की बिक्री के साथ 11% की गिरावट दर्ज की।

Swift और WagonR की गिरती लोकप्रियता

Maruti Suzuki Swift इस बार पांचवें स्थान पर खिसक गई। इसने 13,275 यूनिट्स के साथ 19% की सालाना गिरावट झेली। छठे नंबर पर रही Maruti WagonR, जिसने 12,930 यूनिट्स बेचीं और इसमें 6% की गिरावट आई। इसके मुकाबले Mahindra Scorpio ने 7वें स्थान पर रहते हुए 12,740 यूनिट्स की बिक्री के साथ 4% की बढ़त हासिल की।

Tata Nexon और Punch ने गंवाए ग्राउंड

Tata Nexon, जो पहले टॉप लिस्ट में मजबूती से जमी रहती थी, अब 8वें स्थान पर पहुंच गई है। इसने 11,602 यूनिट्स के साथ 4% की गिरावट झेली। वहीं Tata Punch की बिक्री में 43% की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई और इसकी 10,446 यूनिट्स ही बिक पाईं, जिससे यह 9वें स्थान पर रही।

Fronx रही टॉप-10 की आखिरी कार

Maruti Suzuki Fronx ने इस बार 9,815 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और 1% की हल्की गिरावट के साथ 10वें स्थान पर रही। इसके बावजूद इसने टॉप-10 में अपनी जगह बनाए रखी।

ध्यान दें

जून 2025 की बिक्री सूची ने यह साफ कर दिया है कि SUV सेगमेंट में Hyundai Creta की पकड़ अब भी मजबूत है। वहीं Maruti की कुछ पॉपुलर कारों में गिरावट देखने को मिली है, जिससे बाजार में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान