-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Make Mistakes While Driving A Car Airbag Can Take Your Life
Airbag: सुरक्षा का साधन या छिपा खतरा? जानिए कार के फीचर्स से जुड़ी जरूरी बातें
- Written By: सिमरन सिंह
कार निर्माता कंपनियों को गाड़ियों में एयरबैग देना अनिवार्य होता है। यह फीचर किसी भी सड़क हादसे के दौरान चालक और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहद अहम माना जाता है।

Airbag का कैसे करें इस्तेमाल। (सौ. Freepik)
आजकल सभी कार निर्माता कंपनियों को अपनी गाड़ियों में एयरबैग देना अनिवार्य कर दिया गया है। यह फीचर किसी भी सड़क हादसे के दौरान चालक और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहद अहम माना जाता है। एक्सिडेंट के समय एयरबैग के खुलने से गंभीर चोटों का खतरा कम हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही एयरबैग अगर सही तरीके से काम न करें या आपकी थोड़ी सी लापरवाही हो जाए, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है?
स्टीयरिंग और डैशबोर्ड में होते हैं एयरबैग
अधिकांश मॉडर्न कारों में अब 6 एयरबैग्स तक दिए जा रहे हैं। ये एयरबैग स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड के सामने वाले हिस्से, और कार के दोनों साइड में होते हैं। ये सभी एयरबैग्स क्रैश सेंसर से जुड़े होते हैं, जो किसी टक्कर या झटके के दौरान तुरंत एक्टिव होकर यात्रियों की जान बचाते हैं।
डैशबोर्ड पर पैर रखने की गलती न करें
बहुत से लोग सफर के दौरान आराम से बैठने के चक्कर में डैशबोर्ड पर पैर रख लेते हैं, लेकिन यह आदत खतरनाक साबित हो सकती है। यदि उस दौरान एयरबैग अचानक खुलता है, तो वह आपके पैरों को गंभीर रूप से चोट पहुंचा सकता है। कई मामलों में यह दुर्घटना को और ज्यादा घातक बना सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना
अब सर्विसिंग पर बचेगा पैसा, 10 साल तक नहीं सताएगी महंगाई, लॉन्च हुआ नया Smart Maintenance Plan
नई कार खरीदने जा रहे हैं? ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बाद में होगा पछतावा
17 जून को आ रही Mini की नई लग्जरी SUV, BMW X1 और Audi Q3 की बढ़ेगी टेंशन
सीट बेल्ट न लगाई तो एयरबैग बेकार
अगर आप सीट बेल्ट नहीं पहनते, तो एयरबैग खुलने की संभावना कम हो जाती है। कई कारों में एयरबैग तभी एक्टिव होते हैं जब सीट बेल्ट लगी हो। ऐसे में बिना बेल्ट के सफर करने पर एक्सीडेंट की स्थिति में एयरबैग आपकी रक्षा नहीं कर पाएंगे, जिससे गंभीर चोट या जान का नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़े: दिल्ली-NCR में 1 नवंबर से लागू होगी CAQM की No Fuel पॉलिसी, किसको मिलेगी राहत
प्रोटेक्शन गार्ड बन सकते हैं रुकावट
कार मालिक अक्सर गाड़ी की सुरक्षा के लिए आगे और पीछे प्रोटेक्शन गार्ड लगवाते हैं, लेकिन यह गार्ड एयरबैग की समय पर एक्टिवेशन में बाधा बन सकते हैं। ऐसे में टक्कर के समय एयरबैग सही वक्त पर नहीं खुल पाते और यात्रियों को गंभीर चोट आ सकती है। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि प्रोटेक्शन गार्ड लगाने से बचें।
ध्यान दें
एयरबैग्स सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, लेकिन उनका सही तरीके से इस्तेमाल और समझ जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही भी इस सेफ्टी फीचर को खतरनाक बना सकती है। हमेशा सीट बेल्ट पहनें, डैशबोर्ड पर पैर न रखें और अनावश्यक एक्सेसरीज़ से बचें।
Make mistakes while driving a car airbag can take your life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्लोबल स्लीप एटलस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, दक्षिण अफ्रीका और भारतीय लोगों की नींद सबसे अच्छी
Jun 21, 2026 | 10:34 AMडोंबिवली में सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, राज ठाकरे पर टिप्पणी के बाद मनसे कार्यकर्ता आक्रामक
Jun 21, 2026 | 10:34 AMयोग दिवस पर इंदौर ने रचा इतिहास, 10 हजार लोगों ने एक साथ किया भ्रामरी प्राणायाम
Jun 21, 2026 | 10:30 AMफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया रौद्र रूप, श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक
Jun 21, 2026 | 10:25 AMचुनावी गणित में बांटने का फॉर्मूला फेल! नागपुर में SC उप-वर्गीकरण के खिलाफ 25 हजार लोगों का शक्ति प्रदर्शन
Jun 21, 2026 | 10:20 AMयोग करें, निरोग रहें… अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इन मुख्यमंत्रियों ने दी देशवासियों बधाई
Jun 21, 2026 | 10:19 AMयोग के रंग में रंगा अमेरिका! न्यूयॉर्क से टेक्सास तक दिखा भव्य नजारा, कई शहरों में हुआ आयोजन
Jun 21, 2026 | 10:18 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














