Hero Vida NEX 3 को लेकर हो रही है चर्चा। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

Hero Vida NEX 3: सुपरकार जैसे खुलेंगे दरवाजे, दो लोगों के बैठने वाली इस छोटी EV का डिजाइन हुआ पेटेंट

Micro Electric Car India: VIDA की माइक्रो इलेक्ट्रिक कार NEX 3 एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह भारत में सामने आया डिजाइन पेटेंट है कार का अनोखा लुक और ऊपर की तरफ खुलने वाला दरवाजा दिखाई देता है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA की माइक्रो इलेक्ट्रिक कार NEX 3 एक बार फिर चर्चा में है।

  • तस्वीर में कार का अनोखा लुक और ऊपर की तरफ खुलने वाला दरवाजा दिखाई देता है।

  • Hero ने प्रोडक्शन या लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Hero Vida NEX 3 Design Patent: हीरो मोटोकॉर्प अब सिर्फ बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर तक सीमित नहीं रहना चाहती। बता दें कि कंपनी के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA की माइक्रो इलेक्ट्रिक कार NEX 3 एक बार फिर चर्चा में है। इसकी वजह भारत में सामने आया डिजाइन पेटेंट है जिसमें कार का अनोखा लुक और ऊपर की तरफ खुलने वाला दरवाजा दिखाई देता है। लेकिन इसे जल्द लॉन्च होने वाली कार समझना अभी जल्दबाजी होगी। वहीं Hero ने अभी के लिए इसके प्रोडक्शन या लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

सुपरकार जैसा गूलविंग डोर है सबसे खास

VIDA NEX 3 के बारे में बताए तो इसका सबसे आकर्षक हिस्सा इसका दरवाजा है जो सामान्य कारों की तरह बाहर की तरफ खुलने के बजाय ऊपर उठता है। इसे गूलविंग-स्टाइल डोर कहा जाता है। इस डिजाइन से तंग पार्किंग में कार के अंदर बैठने और बाहर निकलने में आसानी हो सकती है।

वहीं इसका पूरा डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट और फ्यूचरिस्टिक रखा गया है। कंपनी ने इसे शहरी और ग्रामीण इलाकों में इस्तेमाल के लिए एक ऑल-वेदर पर्सनल इलेक्ट्रिक व्हीकल के तौर पर पेश किया था। जिसका सीधा मतलब है कि इसका मकसद छोटी दूरी के सफर में चार पहियों वाली मोबिलिटी का विकल्प तलाशना है।

दो लोगों के लिए तैयार किया गया कॉन्सेप्ट

NEX 3 में दो लोगों के बैठने की व्यवस्था है। सामने आई तस्वीरों में इसका केबिन मिनिमलिस्टिक नजर आता है। इसमें अलग डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील और डैशबोर्ड दिखाई देता है। लेकिन स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, की-लेस एंट्री और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कितनी मिलेगी रेंज और क्या होगी कीमत?

अभी के लिए Hero Vida NEX 3 की बैटरी क्षमता, मोटर, ड्राइविंग रेंज, टॉप स्पीड और चार्जिंग टाइम की जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए मीडिया रिपोर्ट्स में बताए जा रहे 100-150 किलोमीटर की रेंज या 3-4.5 लाख रुपये की संभावित कीमत को पक्की जानकारी नहीं माना जाना चाहिए। कंपनी ने इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है।

क्या भारत में लॉन्च होगी Hero Vida NEX 3?

Hero ने NEX 3 को नवंबर 2025 में EICMA में VIDA Novus कॉन्सेप्ट रेंज के तहत दिखाया था। वहीं कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल ने PTI से बातचीत में कहा था कि कंपनी माइक्रो-मोबिलिटी पर काम कर रही है लेकिन कार बाजार में उतरने की प्रतिबद्धता नहीं दे रही है। ऐसे में पेटेंट सामने आने के बावजूद इसकी लॉन्चिंग तय नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो