

Highlight:
Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 10 लाख यूनिट रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार किया है।
6 नवंबर 2026 तक देश में Chetak के कुल 10,01,135 यूनिट रजिस्टर किए है।
2026 में Chetak के 4,12,409 यूनिट रजिस्टर हुए जो पिछले साल के मुकाबले 73% ज्यादा हैं।
Bajaj Chetak Range: Bajaj Chetak ने भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि कंपनी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 10 लाख यूनिट रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। 6 नवंबर 2026 तक देश में Chetak के कुल 10,01,135 यूनिट रजिस्टर हो चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ Bajaj Auto यह आंकड़ा पार करने वाली तीसरी भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई है।
वहीं इसमें खास बात यह है कि 2026 में ही Chetak के 4,12,409 यूनिट रजिस्टर हुए हैं जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 73 फीसदी ज्यादा हैं। अक्टूबर 2026 में इसकी 49,170 यूनिट रजिस्टर हुईं जो अब तक का सबसे अच्छा मासिक प्रदर्शन है।
अभी के लिए Bajaj Chetak भारतीय बाजार में पांच वेरिएंट में उपलब्ध है। इनमें C2501, C3001 और C35 सीरीज के तीन मॉडल शामिल हैं। इनकी कीमत 99,802 रुपये से शुरू होकर 1,52,140 रुपये तक जाती है। सभी कीमतें बेंगलुरु की एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
Chetak के अलग-अलग वेरिएंट में बैटरी के साथ टॉप स्पीड का भी अंतर मिलता है। साथ ही C3501 और C3502 की टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है। वहीं C3503 और C3001 में 70 किमी/घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। सबसे किफायती C2501 की टॉप स्पीड 60 किमी/घंटा है। वहीं फीचर्स की बात करें तो टॉप वेरिएंट C3501 में टचस्क्रीन कंसोल और Google Maps नेविगेशन मिलता है। वहीं सभी मॉडल में मेटल बॉडी और रिवर्स मोड दिया गया है।
Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर को अक्टूबर 2019 में पेश किया गया था और जनवरी 2020 में इसकी बिक्री शुरू हुई थी। शुरुआती सालों में इसकी बिक्री सीमित रही लेकिन 2024 में 2,01,167 और 2025 में 2,79,691 यूनिट रजिस्टर हुईं। अब 10 लाख का आंकड़ा पार करना भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।