अक्टूबर 2026 में सेडान कारों की बिक्री में 12.3% का उछाल, Dzire का दबदबा कायम, Tata Aeris ने चौंकाया

October 2026 Sedan Sales: अक्टूबर 2026 की बिक्री के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। इस महीने देश में कुल 41,773 सेडान कारों की बिक्री दर्ज की गई जबकि अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 37,211 यूनिट था।
12.3% surge in sedan sales in October 2026 Dzire maintains its dominance
Tata, Dzire and Aeris को लेकर क्या है खास।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Maruti Suzuki Dzire ने इसमें 20,649 यूनिट की बिक्री के साथ पहला स्थान बरकरार रखा।

  • कुल सेडान बिक्री में Dzire की हिस्सेदारी करीब 49.4% रही।

  • Hyundai Aura ने 7,349 यूनिट की बिक्री की है।

Top 10 Sedan Cars in India: भारतीय कार बाजार में SUV की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद सेडान कारों का क्रेज पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। देखा जा रहा है कि अक्टूबर 2026 की बिक्री के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। इस महीने देश में कुल 41,773 सेडान कारों की बिक्री दर्ज की गई जबकि अक्टूबर 2025 में यह आंकड़ा 37,211 यूनिट था। जिसका सीधा मतलब है कि सेडान सेगमेंट में सालाना आधार पर 12.3% की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं इस बिक्री में सबसे बड़ा योगदान Maruti Suzuki Dzire का रहा। वहीं Hyundai Aura ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ Tata की नई Aeris ने लॉन्च के शुरुआती महीनों में ही टॉप-3 में जगह बनाकर सबका ध्यान खींचा है। ऐसे में आइए जानते हैं अक्टूबर 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 सेडान कारों का हाल क्या है।

अक्टूबर 2026 की टॉप-10 सेडान कारों की बिक्री

अक्टूबर की बिक्री सूची में Maruti Suzuki Dzire पहले नंबर पर रही। इसके बाद Hyundai Aura और Tata Aeris ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। पूरी लिस्ट यहां देख सकते हैं।

स्रोत: अक्टूबर 2026 के ऑटोमोबाइल बिक्री आंकड़े। यूनिट्स में बिक्री/डिस्पैच के आंकड़े।

Dzire और Aura का जलवा, Tata Aeris ने मारी बाजी

Maruti Suzuki Dzire के बारे में बताए तो इसमें 20,649 यूनिट की बिक्री के साथ पहला स्थान बरकरार रखा। लेकिन पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 0.7% की मामूली गिरावट आई। इसके बावजूद कुल सेडान बिक्री में Dzire की हिस्सेदारी करीब 49.4% रही। जिसका सीधा मतलब है कि बिकने वाली लगभग हर दूसरी सेडान Dzire थी। वहीं Hyundai Aura ने 7,349 यूनिट की बिक्री की जो पिछले साल की 5,815 यूनिट से 26.4% ज्यादा है।

इस लिस्ट में सबसे दिलचस्प एंट्री Tata Aeris की रही। सितंबर 2026 में बिक्री के लिए आई इस नई सेडान ने अक्टूबर में 4,005 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसने Honda Amaze और Skoda Slavia जैसी कारों को पीछे छोड़ दिया है।

12.3% surge in sedan sales in October 2026 Dzire maintains its dominance
UK EV Target: 2030 तक इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री का लक्ष्य 80% से घटकर 60% होगा? सरकार ने बताई ये बात

Skoda Slavia की बिक्री में सबसे ज्यादा उछाल

Skoda Slavia ने अक्टूबर में 2,638 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। जिसमें पिछले साल इसी महीने इसकी 1,648 यूनिट बिकी थीं। इस तरह इसकी बिक्री में 60.1% की सालाना बढ़ोतरी हुई जो टॉप-5 में शामिल पुराने मॉडलों में सबसे ज्यादा रही। वहीं दूसरी तरफ Honda Amaze की बिक्री 8.1% घटकर 3,337 यूनिट रह गई। Volkswagen Virtus भी 23% की गिरावट के साथ 1,888 यूनिट पर पहुंच गई है।

12.3% surge in sedan sales in October 2026 Dzire maintains its dominance
Ducati DesertX V2 की भारत में बुकिंग शुरू, मिलेगा नया 890cc इंजन और Rally वेरिएंट, जानें कितनी होगी कीमत

Tata Tigor और Toyota Camry की बिक्री में गिरावट

टॉप-10 की बाकी कारों की बात करें तो Hyundai Verna की 775 यूनिट और Honda City की 596 यूनिट बिकीं। City की बिक्री में 3.1% की मामूली बढ़ोतरी हुई जबकि Verna की बिक्री 5.9% घटी। साथ ही सबसे बड़ी गिरावट Tata Tigor के नाम रही। इसकी बिक्री 72.1% कम होकर सिर्फ 334 यूनिट रह गई। वहीं Toyota Camry की 202 यूनिट बिकीं जो पिछले साल के मुकाबले 26.8% कम हैं।

वहीं कुल मिलाकर अक्टूबर के आंकड़े बताते हैं कि सेडान बाजार में Dzire की पकड़ मजबूत बनी हुई है। लेकिन Tata Aeris की एंट्री और Skoda Slavia की बढ़ती बिक्री ने इस सेगमेंट में मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।