दुनिया में जल्द ही Flying Car देखी जाएंगी (सौ. Alef site) 
ऑटोमोबाइल

अब आसमान में उड़ेगी गाड़ी, दुनिया की पहली Flying Car हुई तैयार!

उड़ने वाली कार की कल्पना करना ही अपने आप में ख्वाब जैसा है, लेकिन यह सपना पूरा हो चुका है। यह एक हकीकत में बदल चुका है। दुनिया की पहली उड़ने वाली कार बनकर तैयार हो गई है। इस कंपनी ने इस फ्लाइंग कार को बना लिया है, जो कि दावा करती है कि अब इसकी यह फ्लाइंग कार ग्लोबल मार्केट में भी आने के लिए तैयार है।

सिमरन सिंह

Flying Car. उड़ने वाली कार की कल्पना करना ही अपने आप में ख्वाब जैसा है, लेकिन यह सपना पूरा हो चुका है। यह एक हकीकत में बदल चुका है। दुनिया की पहली उड़ने वाली कार बनकर तैयार हो गई है। इस कंपनी ने इस फ्लाइंग कार को बना लिया है, जो कि दावा करती है कि अब इसकी यह फ्लाइंग कार ग्लोबल मार्केट में भी आने के लिए तैयार है।

दुनिया की पहली फ्लाइंग कार

कैलिफोर्निया की कंपनी Alef Aeronautics जल्दी मार्केट में फ्लाइंग कार को लाने के लिए तैयार है। कंपनी ने दावा किया है कि साल 2025 तक वह गाड़ी का प्रोडक्शन शुरू कर देगी। Alef का Model A ऑटो इंडस्ट्री की दुनिया में इतिहास को बदलने के लिए है। अगर यह ग्लोबल मार्केट में आती है, तो लोग केवल कल्पना को हकीकत में बदलते हुए देख पाएंगे और इसे जी पाएंगे।

Alef Aeronautics का भरोसा

कंपनी जब 1 साल पहले फ्लाइंग कार बनाने के बारे में बात की थी, तो लोगों को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ था। लोगों का कहना था कि यह एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है और इससे कई तरह के सवाल भी उठते हैं। वहीं, अब तक की जानकारी के अनुसार इस कार की कीमत तीन लाख डॉलर होने की बात की जा रही है, हालांकि अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

FAA ने दिया फ्लाइंग कार का अप्रूवल

Alef Aeronautics दावा कर रहा है कि कार Model A के लिए अभी तक 3200 प्री-ऑर्डर्स मिल चुके हैं, जिसके बाद भरोसा जताया जा रहा है कि इसे सर्टिफाइड किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि उन्हें कार के लिए US फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से स्पेशल Airworthiness सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। इस सर्टिफिकेट से गाड़ी को उड़ाने पर लोगों का भरोसा बढ़ गया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें