Greaves Electric: भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में सितंबर 2026 की शुरुआत ने चौंकाने वाली तस्वीर पेश सामने रख दी है। जिन कंपनियों का पहले टॉप-5 में दबदबा बना रहता था वहां अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसमें शुरुआती बिक्री आंकड़ों में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ते हुए टॉप-5 में जगह बना ली है। बता दें कि ग्रीव्स इलेक्ट्रिक अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को एम्पीयर ब्रांड के तहत बेचती है।
बता दें कि ये आंकड़े सितंबर के शुरुआती 9 दिनों के हैं इसलिए पूरे महीने की तस्वीर अभी बाकी है। फिर भी शुरुआती बढ़त ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में कंपनी की मजबूत होती स्थिति की ओर इशारा जरूर किया है।
जानकारी में शुरुआती वाहन रजिस्ट्रेशन आंकड़ों यह बताते है कि ग्रीव्स इलेक्ट्रिक ने अब तक 2,645 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स रजिस्टर को पूरा कर लिया हैं। इसके साथ कंपनी की बाजार हिस्सेदारी करीब 4.6 फीसदी हो गई है। वहीं दूसरी ओर ओला इलेक्ट्रिक ने इस दौरान 2,607 यूनिट्स दर्ज की हैं और उसका मार्केट शेयर करीब 4.5 फीसदी तक हो चुका है। जिसका सीधा मतलब है कि ग्रीव्स ने ओला से 38 यूनिट ज्यादा दर्ज कराकर मामूली लेकिन अहम बढ़त से पीछे छोड़ दिया है।
इसको लेकर खास बात यह भी है कि अगस्त के मुकाबले सितंबर के शुरुआती 9 दिनों में ग्रीव्स की बिक्री करीब 66 फीसदी बढ़ी है। वहीं अगस्त में इन्हीं 9 दिनों में कंपनी ने 1,597 यूनिट्स बेची थीं जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 2,645 यूनिट्स तक पहुंच गया है।
इसके साथ ही बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि ग्रीव्स इलेक्ट्रिक ने ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ा है। इससे पहले फरवरी 2026 में भी कंपनी ने ओला से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे थे। इससे संकेत मिलता है कि एम्पीयर धीरे-धीरे बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में लगा हुआ है।
अगस्त 2026 में भारतीय बाजार के आंकड़ों को देखे तो इसमें कुल 1,83,204 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई थी। इस दौरान टीवीएस इलेक्ट्रिक सबसे आगे रही जिसने 48,938 यूनिट्स बेचीं। वहीं बजाज ऑटो 41,114 यूनिट्स के साथ दूसरे और एथर एनर्जी 28,757 यूनिट्स के साथ तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामियाब हुई।
इसके साथ ही हीरो विडा ने 19,007 यूनिट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया जबकि ओला इलेक्ट्रिक 13,852 यूनिट्स के साथ पांचवें नंबर पर नजर आई थी। बता दें कि ग्रीव्स इलेक्ट्रिक ने अगस्त में 8,613 यूनिट्स बेची थीं। वहीं अब इसमें सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ग्रीव्स सितंबर के पूरे महीने में ओला से आगे रह पाएगी? शुरुआती आंकड़े कंपनी के पक्ष में हैं लेकिन महीने के अंत तक तस्वीर बदल भी सकती है। जिसमें हो सकता है कि ओला अपने आंकड़ों को एक बार फिर ऊपर ले जाती नजर आए।